फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास जलमग्न, विभाग ने हाथ किए खड़े, पीडब्ल्यूडी की मोटर भी जली, दो दिन से निकासी ठप

विज्ञापन
गांधी नगर अंडरपास में भरे पानी से गुजरते बाइक सवार। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांधी नगर के लोगों के लंबी लड़ाई लड़ने के बाद सी-34 फाटक पर बनाए गए अंडरपास से अब तक पानी की निकासी नहीं हुई है। चव्वा ऊपर आ जाने के चलते अंडरपास में अभी भी ढाई से तीन फुट तक पानी भरा हुआ है। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने में विभाग ने हाथ खड़े कर दिए हैं और पीडब्ल्यूडी द्वारा मुहैया करवाई गई मोटर से लोग अपने स्तर पर पानी निकासी के साथ अंडरपास में जमा मिट्टी व गाद को भी निकलवा रहे हैं। गांधी नगरवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को भी ज्ञापन सौंपा है जिसमें अंडरपास से पानी निकासी के साथ लाइटें और सीसीटीवी लगवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सीसीआई फाटक बंद होने के बाद से अंडरपास निर्माण की मांग उठ रही थी। इस मांग को परवान चढ़वाने के लिए लोगों को रेल तक रोकनी पड़ी थी। करीब छह माह पहले ही अंडरपास निर्माण का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है और अब यहां फिनिशिंग वर्क ही बचा है। सितंबर में हुई बारिश के बाद से ही अंडरपास जलमग्न है। इस संबंध में जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी बात न बनने पर लोगों ने विभाग से मिली एक मोटर लेकर पानी की निकासी शुरू की थी। दो दिन पहले ही यह मोटर भी जल गई और अब अंडरपास से पानी निकासी का कार्य ठप है। गांधी नगर के निवर्तमान पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि चव्वा ऊपर आने से अधिकारियों ने तो हाथ खड़े कर दिए और चव्वा की समस्या खत्म होने के बाद ही पानी निकासी करवाने का तर्क दिया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से कई बार आग्रह करने पर पीडब्ल्यूडी की ओर से उन्हें एक मोटर मुहैया करवाई गई थी जो जल गई है। उन्होंने कहा कि पानी निकासी कार्य में रेलवे की ओर से काफी सहयोग मिला। यहां तक की पानी निकासी के लिए विभाग ने यहां टैंकर तक लगवा दिए जिनमें पानी भरकर दूसरी जगह निस्तारित किया गया।
ढाई फुट तक है पानी का स्तर, बुधवार को फंसे बाइक सवार
अंडरपास में पानी का स्तर अभी करीब ढाई फुट से ऊपर है। बुधवार दोपहर एक बाइक पर सवार दो युवक यहां से निकलने लगे और बीच में जाकर उनकी बाइक बंद हो गया। बाइक की टंकी तक पानी का स्तर पहुंच गया और उक्त युवकों ने मुश्किल से अपनी बाइक बाहर निकाली। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर रोज एक-दो दुपहिया वाहन चालक यहां से निकलने की गलती कर बैठते हैं और बीच में जाकर उनके वाहन बंद पड़ जो हैं।
विज्ञापन

अंडरपास की दशा सुधारने के लिए वार्डवासियों ने प्रशासन को सौंपा पांच सूत्रीय ये मांगपत्र
- अंडरपास के दोनों किनारों पर जमा गाद और मिट्टी निकलवाई जाए।
- मोटर की होद को पक्का और बड़ा बनवाने के साथ पाइप की फिटिंग करवाई जाए।
- अंडरपास के दोनों किनारों का लेवल नीचा है और वहां इंटरलॉकिंग टाइलें लगवाई जाए।
- अंडरपास के नीचे लाइटों की व्यवस्था करवाई जाए।
- अंडरपास से पानी निकासी के साथ सीसीटीवी लगवाए जाए।
चव्वा की समस्या बनने के चलते अंडरपास से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। चव्वा नीचे जाते ही यहां से हम पानी की निकासी करवा देंगे। लोगों की मांग पर हमने एक मोटर मुहैया करवाई हुई है। - सोमबीर दहिया, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें