फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ रहा आगे : सुनील

Thu, 25 Jun 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव में आयोजित बैठक में शामिल विधायक, जिलाध्यक्ष।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। भारतीय जनता पार्टी की बूथ स्तरीय संगठनात्मक बैठकें विभिन्न गांवों में आयोजित की गई। इस दौरान विधायक सुनील सांगवान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बैठकों की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने की। कार्यक्रम में बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार व आगामी पार्टी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन


विधायक सुनील सांगवान ने गांव डुडीवाला, रामपुरा, डोहका हरिया, डोहका मौजी, सारंगपुर सहित कई गांवों में आयोजित बैठकों को संबोधित किया। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि भाजपा की ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की नींव होता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों, शक्ति केंद्र प्रमुखों और कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। सुनील इंजीनियर ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली संगठन और विचारधारा आधारित है। बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही सशक्त बनेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री रविंद्र शिलगर, जगबीर फोगाट, रामपाल तिवाला, सत्यव्रत सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें