चरखी दादरी। लोहारू रोड पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर डिवाइडर की रेलिंग से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे। सड़क पर ट्रैक्टर पलटने के चलते कुछ देर के लिए ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित हो गई।
जानकारी के अनुसार नीमड बडेसरा से तीन ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर चरखी दादरी के गांव कमोद पराली लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर के सामने लोहारू रोड पर कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गया। ट्रैक्टर सवार रामफल ने बताया कि हादसे में उनमें से कोई चोटिल नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। संवाद