फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर, पीजीआई रोहतक में चल रहा इलाज

Thu, 02 Dec 2021 08:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा)

सार

दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर बौंदकलां नहर के समीप गुरुवार अलसुबह करीब चार बजे सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी के समीप गुरुवार अलसुबह एक डस्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि तीसरे घायल का वहां उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


बौंदकलां थाना पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार अलसुबह बोहरखेड़ी निवासी राहुल (25), कथूरा निवासी विकास (27) और रोहतक के सेक्टर दो निवासी अतुल (24) डस्टर में सवार होकर दादरी से रोहतक की ओर जा रहे थे। वो जब बौंदकलां से निकलने के बाद सुबह करीब चार बजे नहर के समीप पहुंचे तो उनकी गाड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर: जींद से कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक, सोनीपत के लिए चलेंगी यात्री गाड़ियां
विज्ञापन


हादसे में गाड़ी सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई पहुंचाया जहां उपचार के दौरान राहुल और विकास को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल अतुल का पीजीआई में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही बौंदकलां थाना पुलिस टीम पीजीआई पहुंची और दोनों युवकों के शव कब्जे में ले लिए। पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी कर मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें