फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: हाईवे पर रेलिंग से टकराई अनियंत्रित कार, वडोदरा से लौट रहे दो किशोरों की मौत

Mon, 08 Aug 2022 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

मुंढाल निवासी मनीष (17) और शाहजपुर निवासी योगेश (17) छह अगस्त की शाम वड़ोदरा से अपने घर आने के लिए स्कोडा में सवार होकर चले थे। रविवार देर शाम उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।  
विज्ञापन
चरखी दादरी में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवनिर्मित नेशनल हाईवे-152 डी पर चरखी दादरी के पास रविवार देर शाम एक  स्कोडा कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। एक मृतक मनीष भिवानी के मुंढाल का रहने वाला था जबकि दूसरा योगेश सोनीपत के शाहजपुर गांव का रहने वाला था।

विज्ञापन


दोनों अपने दोस्त अमित के साथ वड़ोदरा से अपने घर लौट रहे थे। मृतक मनीष का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में जबकि योगेश का रोहतक पीजीआई में कराया जाएगा। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार मुंढाल निवासी मनीष (17) और शाहजपुर निवासी योगेश (17) छह अगस्त की शाम वड़ोदरा से अपने घर आने के लिए स्कोडा में सवार होकर चले थे। रविवार देर शाम वे दादरी से निकले ही थे कि संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। हादसे में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल योगेश ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। कार सवार अमित को चोटें नहीं लगीं। पुलिस ने अमित के बयान पर 174 सीपीआरसी की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें