फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में आए भूकंप से चरखी दादरी में महसूस हुआ कंपन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अफगानिस्तान में आए भूकंप का आंशिक असर चरखी दादरी में भी महसूस हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार कंपन बहुत कम था और संवेदनशील लोगों को ही महसूस हुआ। यह कंपन सुबह करीब 9:45 पर महसूस किया गया। मौसम विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी एवं पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि भारत के साथ लगते अफगानिस्तान और तजाकिस्तान के बॉर्डर पर हिंदू कुश की पहाड़ियों के पास मध्यम श्रेणी का भूकंप आया, जिसके परिणामस्वरूप भारत में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी एवं भूगोलवेता डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कालका में भी लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया। चरखी दादरी में संवेदनशील लोगों को ही भूकंप का कंपन महसूस किया गया। हालांकि अभी तक भूकंप से किसी भी प्रकार की जान-माल का नुकसान होने का अनुमान नहीं है। नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस प्रकार की भौगोलिक घटनाएं पृथ्वी पर घटती रहती हैं। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और तजाकिस्तान के बॉर्डर पर हिंदू कुश की पहाड़ियों के पास था। भूकंप की गहराई 181 किलोमीटर थी और इसका विस्तार 36.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.16 पश्चिमी देशांतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें