फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कुंजपुरा सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए 16 तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। करनाल जिला के कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल में प्रवेश सत्र 2024-25 में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए योग्य प्रार्थी 16 दिसंबर तक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये जानकारी उपायुक्त एवं जिला सैनिक बोर्ड की अध्यक्ष मनदीप कौर ने दी।उन्होंने बताया कि छठी कक्षा में 100 सीटों पर दाखिले होने हैं, जिनमें से लड़कों की 90 और लड़कियों की 10 सीटें हैं। प्रवेश के लिए प्रार्थियों की जन्मतिथि एक अप्रैल 2012 और 31 मार्च 2014 के बीच होनी चाहिए। वहीं, नौवीं कक्षा में 21 सीटों पर प्रवेश के लिए छात्रों की जन्मतिथि एक अप्रैल 2009 और 31 मार्च 2011 के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कक्षाओं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को होगा और परीक्षाओं के लिए एमआर सीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नावली होगी। कुल सीटों का 15 प्रतिशत एसटी, 7.5 प्रतिशत एससी और 27 प्रतिशत ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बकाया सीटों का 67 प्रतिशत हरियाणा के बच्चों के लिए और 33 प्रतिशत अन्य राज्यों के लिए आरक्षित है। इनमें 25 प्रतिशत रक्षाकर्मियों के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि छठी कक्षा में प्रवेश के लिए गणित, सामान्य ज्ञान (विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन), भाषा और बुद्धि परीक्षण (इंटेलिजेंस) विषयों से संबंधित 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और इसकी समयावधि 150 मिनट होगी। इसी तरह नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए गणित, अंग्रेजी, बुद्धि परीक्षण, सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन विषयों से संबंधित 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी और इसकी समयावधि 180 मिनट होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें