फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक संक्रमित हुआ स्वस्थ, तीन नए पॉजिटिव केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को एक संक्रमित ने कोरोना को मात दी जबकि तीन नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की। उन्होंने बताया कि नए संक्रमितों में से दो शहर और एक गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि तीनों नए संक्रमितों को ट्रेस कर लिया गया है और अब जिले में सात कोरोना सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को एमसी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवती, लोहारु चौक निवासी 36 साल की महिला और द्वारका निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। उन्होंने बताया कि नए केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5054 हो गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 137 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है जबकि 4910 स्वस्थ हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 602 नए सैंपल लिए गए और अब तक जिले से कोरोना जांच के लिए विभाग 196491 सैंपल ले चुका है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 611 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में वैक्सीनेशन कार्य भी तेज गति से किया जा रहा है और शुक्रवार को एक दिन में 18 स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन लगाकर विभाग ने 7843 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन

जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि शुक्रवार को सिविल अस्पताल में 613, एमसीएच में 81, बौंदकलां में 390, इमलोटा में 342, अचीना में 440, रानीला में 151, सांवड़ में550, झोझूकलां में 550, बलकरा में 544, संतोकपुरा में 250, मानकावास में 380, माई कलां में 580, गोपी में 606, बाढड़ा में 747, हड़ौदी में 431, कादमा में 748 और छपार में 440 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार को छपार में सबसे अधिक वैक्सीनेशन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें