बौंदकलां। कस्बा निवासी एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवा निगलने से मौत हो गई। उसका शव खेत में मिला। सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए शव रोहतक पीजीआई भेजा गया है और शुक्रवार को वहां पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बौंदकलां थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार बौंदकलां निवासी संदीप (28) बुधवार शाम घर से खेत में जाने का नाम लेकर निकला था। रात को वह घर नहीं लौटा और वीरवार सुबह परिजन जब खेत में पहुंचे तो उसका शव ज्वार में मिला। मामले की सूचना मिलते ही बौंदकलां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से कीटनाशक स्प्रे की शीशी भी बरामद हुई। मृतक संदीप तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसके दो बच्चे हैं। हेड कांस्टेबल अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह रोहतक पीजीआई में पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।