फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भांजी के पति की रिहाई की एवज में महिला से 7.16 लाख ठगने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भांजी के पति को छोड़ने की एवज में मकड़ाना निवासी महिला से चार माह पूर्व 7.16 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार के गोपालगंज जिला के गांव हीरा पगड निवासी इरफान शाह व सामु प्रसाद समेत तीर बिरवा गांव निवासी अली अकबर के रूप में हुई। अली अकबर को 5 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही जबकि बाकी दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि मकड़ाना निवासी संतोष ने पुलिस को साइबर ठगी की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 23 सितंबर 2024 को उसके व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो कॉल आई। इसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से बात कर रहा है। आपकी बहन की बेटी के पति को मारपीट के आरोप में पकड़ा गया है। इसके बाद उक्त नंबर से वीडियो आया और इसमें कुछ व्यक्ति एक अन्य व्यक्ति की पिटाई कर रहे थे।

बाद में उन्होंने कई बार फोन किए और परिचित को छोड़ने की एवज में रुपयों की मांग की। इससे महिला डर गई और उन्होंने कई परिचित लोगों से उधार लेकर 23 से 25 सितंबर तक 10 बार में 7.16 लाख रुपये आरोपियों के पास भेज दिए। शिकायत के आधार पर दादरी साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

29 दिसंबर 2024 को साइबर क्राइम थाना टीम ने एक आरोपी बिहार के बगलपुर जिला निवासी सूरज कुमार को दिल्ली के अशोक नगर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद इस मामले में नौसाद अली के रूप में दूसरी गिरफ्तारी हुई है। अब पुलिस ने अली अकबर, सामु प्रसाद और इरफान शाह को काबू किया है।

-आरोपियों से ये सामान हुआ बरामद

आरोपी सामु प्रसाद से पुलिस ने 12 एटीएम, 5 बैंक पासबुक, 2 बैंक चेकबुक, 2 मोबाइल बरामद किए। वहीं, आरोपी अली अकबर से 12 एटीएम, 1 ड्राइविंग लाइसेंस व 5 मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें