फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढड़ा विधायक अधिकारियों पर भड़के: धैर्य रखता हूं तो बेवकूफ न समझो... आखिरी स्टेशन पर पोस्टिंग करवा दूंगा

Mon, 27 Jan 2025 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

विधायक ने कहा कि मुझे किसी अधिकारी या कर्मचारी से 5 रुपये नहीं चाहिए और कभी गलत करने के लिए नहीं कहूंगा। अगर गलत काम मेरा भाई भी करेगा तो उसे भी नहीं बख्शूंगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी फ्री की आदत छोड़ देंगे तो ठीक रहेंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते विधायक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उनके तेवर तल्ख नजर आए। विधायक ने स्पष्ट बोल दिया कि मैं धैर्य रखता हूं तो बेवकूफ न समझें, अगर जनता के साथ गलत किया तो अधिकारी व कर्मचारी खुद की तैनाती प्रदेश के आखिरी स्टेशन पर कराने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन





इससे पहले विधायक उमेद पातुवास जब बैठक कक्ष में पहुंचे तो अधिकारी या कर्मचारी सम्मान में खड़े नहीं हुए। इस पर संज्ञान लेकर उन्होंने तत्काल बोल दिया कि आपके खड़े न होने से मुझे बुरा नहीं लगा, लेकिन आपका व्यवहार मुझे पता लग गया। इसके बाद एसडीएम की तरफ देखते हुए उन्होंने कहा कि अगर मैं गलत कह रहा हूं तो आप बता दो।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक ने कहा कि मुझे किसी अधिकारी या कर्मचारी से 5 रुपये नहीं चाहिए और कभी गलत करने के लिए नहीं कहूंगा। अगर गलत काम मेरा भाई भी करेगा तो उसे भी नहीं बख्शूंगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी फ्री की आदत छोड़ देंगे तो ठीक रहेंगे। यहां बैठे अधिकारियों में कई ईमानदार और बेहतर काम करने वाले भी हैं और जहां तक मेरी पहुंच होगी, वहां तक उन्हें सम्मानित भी करवाया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें