फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ नकदी और दवाएं ले गए चोर

विज्ञापन
दुकान के पास से बरामद लोहे की रॉड। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा। क्रांतिकारी चौक के समीप स्थित मेडिकल स्टोर का ताला चटकाकर चोर नकदी और दवाएं चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित स्टोर संचालक की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से लोहे की रॉड भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार ने बताया कि उसका जुई रोड पर मेडिकल स्टोर है। मंगलवार शाम को उसका लड़का दुकान को बंद करके गया था। बुधवार सुबह उसने आकर देखा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। दुकान के पास ही लोह की रॉड भी पड़ी थी, जिससे चोरों ने दुकान के ताले तोड़े हैं। मनोज ने बताया कि चोर दुकान से करीब सात हजार की नकदी और कुछ दवाएं चोरी कर ले गए हैं। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें