फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो घरों में चोरों की दस्तक, एक से ले गए गहने और नकदी

Mon, 13 May 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बधवाना निवासी वीरेंद्र के घर खुली पड़ी अलमारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी/झोझूकलां। गांव बधवाना स्थित दो घरों में शुक्रवार रात चोरों ने दस्तक दी। एक घर से चोर 2,30,000 रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। दूसरे घर में चोरों ताल चटकाने में तो कामयाब रहे, लेकिन इस दौरान परिवार के सदस्यों के जागने पर वे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बधवाना निवासी विरेंद्र ने बताया कि 10 मई को वह अपनी बहन के पास गांव अकोली गया हुआ था। घर पर पत्नी कमलेश देवी अकेली थी। रात के समय चोर दीवार फांदकर घर में आ गए और घर से सामान चोरी कर लिया। जब उसकी पत्नी सुबह उठी तो घर में सामान बिखरा हुआ था।
इसके बाद उसने घर में सामान की जांच की तो 20,000 रुपये, सोने की चार अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, सोने की एक गिन्नी, एक घड़ी और एक एलईडी टीवी चोरी मिली। इसकी जानकारी पुलिस व विरेंद्र को दी। शनिवार को पुलिस टीम व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


रुपयों की माला और आर्टिफिशियल गहने छोड़ गए चोर
विरेंद्र के अनुसार गहने और नकदी अंदर अलमारी में रखे हुए थे। चोरों ने गहनों को चेक किया और उन्हें जो आर्टिफिशियल लगे उन्हें वहीं छोड़ गए। इसके अलावा नोटों की माला भी चोर बेड पर छोड़ गए।


ताला टूटने की आवाज सुनकर जागा मकान मालिक
वीरेंद्र ने बताया कि चोर एक और घर में दाखिल हुए, लेकिन सामान ले जाने में कामयाब नहीं हुए। ताला टूटने की आवाज सुनकर घर के लोग जाग गए और इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अब पीड़ित ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर नुकसान भरपाई की मांग की।


पिछले में हुई चोरी की वारदात
- बौंदकलां खंड के मिसरी गांव में 6 मई की रात तीन चोर दो मकानों में घुसे। एक मकान में चोरी करने में वे नाकामयाब रहे, जबकि दूसरे मकान से 50,000 की नकदी समेत गहनों पर हाथ साफ कर गए।
- दादरी शहर के सरदार झाड़ू सिंह चौक रोड स्थित आठ दुकानों को चोरों ने एक ही रात में निशाना बनाया था। ये वारदात अभी तक अनसुलझी है। वारदात स्थल से शहर थाना की दूरी 300 मीटर भी नहीं है।
- बौंदकलां निवासी मूर्ति देवी के घर से 14 दिसंबर को चोर दिन-दहाड़े 76,000 की नकदी समेत गहने ले गए थे।
- बौंदकलां निवासी रिटायर्ड सैनिक ओमबीर सिंह के बंद मकान को भी चोरों ने 14 दिसंबर को अपना निशाना बनाया था। घर के दो कमरों में रखे गहने और नकदी चोरी हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें