फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलने लायक चाहिए सड़क... हजारों रुपये खर्च कर चार माह पहले करवाई मरम्मत, फिर भी लोग झेल रहे झटके

विज्ञापन
लाजपतराय चौक पर सड़क पर बना गड्ढा । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के मुख्य बाजार की सड़क बारिश के बाद चलने लायक नहीं रही है। इस सड़क पर गहरे गड्ढे बन हैं। करीब चार माह पहले ही हजारों रुपये खर्च कर सड़क की मरम्मत करवाई गई थी, लेकिन बारिश के बाद जलभराव रहने से सड़क जगह-जगह से टूटी गई है। इसके चलते वाहनों चालकों को गड्ढे झेलने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से करीब दस साल शहर की मुख्य सड़क (पुराना बस स्टैंड से लेकर पुरानी अनाज मंडी तक) का निर्माण करवाया गया है। इसके बाद से ही विभाग चार से पांच बार इस सड़क की मरम्मत करवा चुका है। हर बार मरम्मत पर हजारों रुपये खर्च किए जाते है, लेकिन कुछ दिनों बाद ही स्थिति पहले जैसी हो जाती है। अंतिम बार विभाग ने चार माह पहले ही करीब दस हजार रुपये खर्च सड़क की मरम्मत करवाई थी, लेकिन बारिश के बाद कई दिनों से इस सड़क पर पानी भरा रहा। इससे सड़क जगह-जगह से टूट गई है। लाला लाजपतराय चौक पर तो सड़क की हालत बिल्कुल खस्ता है। पुराना बस स्टैंड से लेकर पुरानी अनाज मंडी तक इस मार्ग पर सड़क के दोनों ओर 300 से अधिक दुकानें हैं। रमेश, हरीश, सुनील बंसल, सुरेश, मुकेश, मंगतराम, दुलीचंद व पवन आदि दुकानदारों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन आठ हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं और कदम कदम पर गड्ढे बने होने से यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने बताया कि कई जगह तो सड़क पर एक फुट तक गहरे गड्ढे बने हैं। दुकानदारों और स्थानीय लोगों से सड़क के पुनर्निर्माण करवाने की मांग की है।
लाला लाजपतराय चौक सड़क पर कई दिनों तक बारिश का पानी भरा रहा जिसके चलते गड्ढे बने हैं। हम जल्द ही टीम भेजकर सड़क की सर्वे करवाकर अगला कदम उठाएंगे। जल्द ही लोगों को गड्ढों से निजात दिला दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमबीर सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें