मंगलवार शाम आंधी चलने से आसमान में छाई धूल।
चरखी दादरी। क्षेत्र में मंगलवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह मौसम साफ रहा। दिन में तेज धूप खिली और हल्की बादलवाही बनी रही। शाम को धूल भरी आंधी चली। अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बता दें कि 31 मई को हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव आ गया था। पिछले तीन-चार दिनों से तापमान बढ़ने लगा है। मंगलवार को मौसम फिर बदल गया। सुबह मौसम साफ रहा। शाम को धूल भरी हवाएं चलीं जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इस बार जून माह में भी तापमान सामान्य से कम ही बना रहा है। बीच- बीच में हुई बारिश की वजह से इस बार लू का प्रकोप नहीं बन पाया है जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि इस मौसम में लू का प्रकोप बनना जरूरी होता है क्योंकि जितनी ज्यादा धरती तपेगी आगे उतनी ही मानसून की बारिश अच्छी होगी। वहीं, पिछले दिनों हुई बारिश के बाद किसानों ने बाजरा की बिजाई कर दी है। कपास की बिजाई मई मध्य में ही हो चुकी है।