मंडल स्तर पर आयोजित स्पर्धा में चैंपियन बनी थीं जिले की दोनों टीमें, आज से पंचकूला में शुरू होगी स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राज्य स्तरीय स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए जिले की दो टीमें रविवार को दादरी से पंचकूला के लिए रवाना हुईं। इसमें एक पुरुष कबड्डी व एक पुरुष वॉलीबाल टीम शामिल है। दोनों टीमों का चयन मंडल स्तर पर किए खेल प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
जिला खेल अधिकारी संधू बाला ने बताया कि खेल विभाग की ओर से विभिन्न स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। इसमें मुख्यमंत्री कप के तहत खंड, जिला व मंडल स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा चुकी हैं। जिला पर स्तर पर छह खेलों की महिला व पुरुष की कुल 12 टीमों का चयन किया गया था।
इसके बाद मंडल स्तर पर हिसार में ये प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। इसमें जिले की 12 टीमों ने भाग लिया। केवल दो ही टीमों ने प्रथम स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया। वॉलीबाल में दादरी की टीम ने भिवानी को हराकर राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाई। इसके कबड्डी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अब 26 अगस्त को पंचकूला में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें दोनों टीमें अपने कोच के नेतृत्व में स्पर्धा में भाग लेंगे। दोनों टीमें रविवार शाम दादरी से रवाना हुई। डीएसओ संधू बाला ने दोनों टीमों को स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दीं।
फोटो - 03
कोच के साथ जिले की पुरुष कबड्डी टीम। स्रोत : खेल विभाग
फोटो - 04
कोच के साथ जिले की पुरुष वॉलीबाल टीम। स्रोत : खेल विभाग
संजीव कुमार
संजीव कुमार