फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली फॉल्ट ठीक करने 15 मिनट में पहुंचेगी टीम, तीन हेल्पलाइन नंबर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दीपों के त्योहार में बिजली फॉल्ट खलल न डालें, इसके लिए बिजली निगम अधिकारियों ने दस टीमें गठित कर दी हैं। अधिकारियों का दावा है कि वीरवार को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी और फॉल्ट आने पर भी इसमें व्यवधान आ सकता है। उस स्थिति में भी सूचना मिलने के 15 मिनट में एफआरटी (फॉल्ट रिमूविंग टीम) मौके पर पहुंच जाएगी। फॉल्ट की सूचना देने के लिए निगम अधिकारियों ने तीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जिन पर कॉल कर उपभोक्ता फॉल्ट की सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन

शहर में करीब 20 हजार उपभोक्ता हैं और दैनिक खपत करीब तीन लाख यूनिट है। बिजली निगम ने 20 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पूरा सिस्टम अपडेट किया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि दिवाली पर शहर के शेड्यूल अनुसार कोई बिजली कट नहीं लगाया जाएगा और फॉल्ट आने की स्थिति में ही बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए प्रभावित हो सकती है। फॉल्ट दुरुस्त करने के लिए निगम अधिकारियों ने शहरी क्षेत्र के लिए दस टीमें गठित की हैं। कंट्रोल रूम में मिली शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तुरंत यह टीम मौके पर पहुंचेगी। वहीं, बिजली निगम अधिकारियों ने अतिरिक्त प्रबंध किए हैं। शहर के लिए छह ट्रांसफार्मर रिजर्व रखे गए हैं। अगर किसी ट्रांसफार्मर में बड़ा फॉल्ट आता है तो उसे टीक करने की बजाय बदल दिया जाएगा। शहर में 1300 बिजली ट्रांसफार्मर के जरिये बिजली आपूर्ति की जाती है। इनके अलावा 850 लाल रंग के छोटे ट्रांसफार्मर भी लगे हुए हैं। शहर में 12 फीडर हैं।
इन नंबरों पर दें बिजली फॉल्ट की सूचना
दिवाली पर फॉल्ट ठीक करवाने के लिए लोगों को शिकायत केंद्र या बिजली निगम कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। वे घर बैठे ही बिजली फॉल्ट ठीक करवा सकते हैं और इसके लिए बिजली निगम ने तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। उपभोक्ता 86075-00170, 1912 व 99921-11839 पर फॉल्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन

60 कर्मचारी रहेंगे तैनात
निगम अधिकारी के अनुसार एक फॉल्ट रिमविंग टीमें में छह कर्मचारी शामिल किए गए हैं। शहर के लिए दस टीमें बनाई गई हैं जिनमें 60 कर्मचारी शामिल किए गए हैं। कंट्रोल रूम में शिकायत मिलते ही तुरंत संबंधित क्षेत्र की टीम को सूचित किया जाएगा और फिर टीम फॉल्ट ठीक करने के बाद इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को मौके से ही देगी।
दिवाली पर शहर में निर्बाध आपूर्ति की जाएगी। फॉल्ट अगर आते हैं तो 15 मिनट के अंदर हमारी टीम वहां पहुंच जाएगी। उपभोक्ताओं की सहूलियतों के लिए हमने तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। - सचिन यादव, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें