सर्विस को रिटर्न करने के प्रयास में खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बाढड़ा क्षेत्र के गांव चांदवास स्थित धूप सिंह खेल एकेडमी में आयोजित 9वीं जूनियर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। लड़कियों के वर्ग में करनाल और लड़कों के वर्ग में कुरुक्षेत्र की टीम ने बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को वॉलीबाल संघ के प्रदेश महासचिव सूबेसिंह अटेला ने पुरस्कृत किया।
यह भी पढ़ें ः बढ़ीं गोदारा की मुश्किलें: पीड़िता ने लगाया चंडीगढ़ में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी, हिसार में प्रोफेसर के घर भी दुष्कर्म करने का आरोप
प्रतियोगिता में रविवार को लड़कियों के वर्ग में जींद व करनाल की टीमों के बीच मैच खेला गया जिसमें करनाल ने जीत दर्ज की। जींद की टीम उपविजेता रही। पानीपत को तृतीय स्थान मिला। लड़कों का फाइनल मुकाबला कुरुक्षेत्र व फतेहाबाद के बीच हुआ जिसमें कुरुक्षेत्र की टीम ने फतेहाबाद को शिकस्त दी। चरखी दादरी व गुरुग्राम की टीमें संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।
युवाओं में खेलों के प्रति रुचि पैदा कर रहे ऐसे आयोजन
समापन पर विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान करते हुए वॉलीबॉल संघ राज्य महासचिव सूबेसिंह अटेला ने कहा कि हरियाणा वॉलीबॉल संघ इस तरह के खेलों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में करके युवाओं की खेलों में रुचि पैदा कर रहा है। कार्यक्रम में पूर्व एसडीओ उमेदसिंह, कप्तान नेकीराम सांगवान, रेफरी महेंद्र सहारण, रेलवे सलाहकार बोर्ड सदस्य सुधीर चांदवास, पूर्व सरपंच सुरेश धनासरी, कोच संजय सहारण, सूबेदार चंद्रपाल चांदवास, कोच अजमेर सिंह, पूर्व सरपंच रामनिवास, पूर्व सरपंच राजकुमार जांगड़ा, कोच ओमबीर सिंह, कोच प्रदीप सिंह, बजरंग आदि मौजूद थे।