फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छात्र स्कूल में नहीं लाया किताब तो संचालक ने पीटा

Sun, 28 Sep 2025 07:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पीठ पर पिटाई के निशान दिखाता छात्रा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। क्षेत्र के एक निजी स्कूल में किताब नहीं लाने पर छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना 20 सितंबर की है। छात्र फिलहाल नागरिक अस्पताल में भर्ती है।
गांव बिलावल निवासी पिता रोशनलाल शर्मा के अनुसार, बेटा उक्त निजी स्कूल अटेला कलां में 12वीं कक्षा का विद्यार्थी है। स्कूल संचालक ने किताब के मुद्दे पर डंडों से उसकी पिटाई कर दी। घटना के दिन ही वह बेटे को लेकर हड़ौदी पीएचसी गए। वहां से वह बेटे को लेकर गोपी पीएचसी गए, वहां से नागरिक अस्पताल चरखी दादरी पहुंचे। उस दिन के बाद से बेटा भर्ती है। अस्पताल में काम चल रहा है। अभी 3-4 दिन छुट्टी थी। यहां पर एक्स-रे आदि मेडिकल परीक्षण नहीं हुआ। कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

स्कूल संचालक ने बताए आरोप निराधार : निजी स्कूल संचालक जगदीश ने कहा कि उक्त छात्र के भाई-बहन इस स्कूल से पढ़कर जा चुके हैं। उनकी और छात्र की 3-4 लाख रुपये फीस बकाया है। फीस देने से बचने के लिए उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। पिटाई के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

बयान ले लिए हैं, चिकित्सक की रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई : अटेला चौकी से जांच अधिकारी धर्मवीर ने कहा कि विद्यार्थी बालिग है। वह 12वीं का छात्र है। उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। डॉक्टर की राय पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें