फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब में कर्मचारी मिला गैरहाजिर, सरसों गुणवत्ता जांच का रिकॉर्ड भी नहीं कर पाए पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मार्केट कमेटी अधिकारियों के साथ वहां स्थापित लैब का दौरा किया। इस दौरान गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप फौगाट ने बताया कि लैब से कर्मचारी गैरहाजिर मिला, जबकि लैब में सरसों जांच का कोई रिकॉर्ड भी नहीं मिला। इन अनियमितताओं पर संज्ञान लेकर मार्केट कमेटी सचिव ने तत्कालीन लैब की देखरेख करने वाली एजेंसी के अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति से अवगत करवाया और किसान मोर्चा पदाधिकारियों को उचित कार्रवाई अमल में लाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर भाजपा जिला महामंत्री विजय अग्रवाल के नेतृत्व में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप फौगाट, जिला मीडिया संपर्क प्रमुख मनवीर सिंह व किसान मोर्चा महामंत्री जगबीर मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे। सचिव परमजीत नांदल को साथ लेकर वो लैब में पहुंचे। किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि वहां तैनात कर्मचारी गैरहाजिर मिला जबकि सरसों गुणवत्ता जांच का रिकॉर्ड भी पेश नहीं किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान लैब में कई अनियमितताएं पाई गईं और सचिव परमजीत नांदल की तरफ से इस संबंध में उचित कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया गया। वहां उपस्थित डीएमईओ श्यामसुंदर बंसल ने बताया कि किसान अपनी सरसों समेत अन्य अनाज की गुणवत्ता की जांच यहां निशुल्क करवा सकते हैं और इसी मकसद से सरकार ने यह लैब स्थापित की है। उन्होंने बताया की किसान अपनी फसल को कहीं बेचने के लिए स्वतंत्र हैं।
- दो माह पहले इंस्टॉल हुई लैब, तीन ही सैंपल जांचे
मार्केट कमेटी कार्यालय में गुणवत्ता जांच की मशीन करीब दो माह पहले ही इंस्टॉल हुई है। मार्केट कमेटी ने इसकी देखरेख की जिम्मेदारी एक एजेंसी को दी हुई है। उक्त एजेंसी ने ही यहां स्टाफ तैनात कर रखा है। सूत्रों के अनुसार मशीन इंस्टॉल होने के दो माह बाद तक महज तीन सैंपलों की जांच हुई है। वहीं, प्राइवेट लैब पर जाकर किसान 200 रुपये तक देकर गुणवत्ता की जांच करवा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन::
लैब की देखरेख का जिम्मेदारी एजेंसी की है। यहां तैनात स्टाफ भी हमारे अधिकारी क्षेत्र में नहीं है। निरीक्षण के दौरान सामने आए हालातों की जानकारी मैंने एजेंसी के अधिकारी को दे दी है।
विज्ञापन

परमजीत नांदल, सचिव, मार्केट कमेटी
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें