फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों तोड़ने वालों को गुलाब देकर बोले एसपी: आपका जीवन अनमोल है

विज्ञापन
वाहन चालक को गुलाब देते एसपी दीपक गहलावत। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों से जिला पुलिस ने गांधीगीरी का रास्ता अपनाया है। मंगलवार को शहर में चलाए गए जागरूकता अभियान के तहत एसपी दीपक गहलावत ने यातायात नियम तोड़ने वालों को गुलाब के फूल भेंट किए। एसपी ने नियम दरकिनार करने वाले चालकों से कहा कि आपका जीवन अनमोल है। उन्होंने इन चालकों को भविष्य में यातायात के नियमों को पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एसपी दीपक गहलावत ने कहा कि माता-पिता 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को मोटरसाइकिल या अन्य वाहन न दें। ऐसा करने से हादसों का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
वहीं, ट्रैफिक एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना है। सड़क हादसे तभी कम होंगे, जब हम ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे। सड़क हादसे को रोककर अपनी और दूसरों की जान बचा सकते हैं।
विज्ञापन

एक माह में होते हैं 30 सड़क हादसे
जिले की अगर बात करें तो एक माह में करीब 30 सड़क हादसे होते हैं। हर माह सड़क हादसों में तीन से चार लोग जान गंवाते हैं। ज्यादातर सड़क हादसों का कारण तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना होता है और हर माह सड़क हादसों में घायल करीब 50 से अधिक लोग अस्पताल पहुंचते हैं। पिछले कुछ सालों की अगर बात करें तो सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ा है।
एक माह में दो हजार से अधिक वाहनों के होते हैं चालान
जिले में लोग जमकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं और इसकी बानगी इसी बात से लगती है कि हर माह पुलिस दो हजार से अधिक चालान करती है। जिले में सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट समेत अधूरे दस्तावेजों के होते हैं। पिछले पांच सालों की अगर बात करें तो जिले में चालान की संख्या भी बढ़ी है।
वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है। ऐसा करने से सड़क हादसों में स्वत: ही कमी आ जाएगी। ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला पुलिस निरंतर प्रयासरत है। दीपक गहलावत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन

फोटो 19
कैप्सन वाहन चालक को गुलाब का फूल देते एसपी दीपक गहलावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें