फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। एसडीएम ने गांव गोपी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया और स्टाफ की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे उपमंडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। डॉ. भूपेंद्र सिंह व डॉ. दीपक जांगड़ा के साथ नवनिर्मित चिकित्सा केंद्र व चिकित्सकों के रिहायशी भवन का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सकों से क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का आह्वान किया। चिकित्सकों को सबके कल्याण के लिए काम करना चाहिए। प्रशासन उनकी पूरी मदद करने के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. भूपेंद्र श्योराण ने एसडीएम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपी, पीएचसी बाढड़ा, हड़ौदी, कादमा में चिकित्सा सेवाओं के बारे में जानकारी दी। गोपी सीएचसी में बिजली की समस्या से अवगत करवाते हुए हॉटलाइन से जोड़ने व केंद्र के पुराने बिजली के ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की। एसडीएम डॉ. संजय कुमार ने आश्वस्त किया कि गोपी केंद्र को हॉटलाइन से जोड़ने के लिए उपायुक्त व सीएमओ से चर्चा करेंगे। ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखेंगे। इस दौरान डॉ. दीपक जांगड़ा, रामचंद्र, विरेंद्र हुड्डा, रमेश कुमार, मास्टर शमशेर सिंह, सुभाष सांगवान, दलबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें