फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भागीदारी मजबूत कर पहलवानों के आंदोलन को नई दिशा देंगी दादरी की खापें, सर्वखाप पंचायत में यह हुए फैसले

Mon, 29 May 2023 03:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

रविवार को दिल्ली में हुई घटना के विरोध में सोमवार को सर्वखाप सर्वजात पंचायत की गई। खुद की कमियां दूर करने के भी वक्ताओं ने दिए सुझाव।सोमवार को शहर में प्रदर्शन कर बृजभूषण और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
पहलवानों के समर्थन में चरखी दादरी में हुई सर्वजात सर्वखाप पंचायत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में रविवार को पहलवानों के साथ हुई घटना से हरियाणा के चरखी दादरी जिले की खापें आहत हैं। सोमवार को खापों और जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने सर्वखाप सर्वजात पंचायत की, जिसमें पहलवानों के आंदोलन को मजबूत करने की शुरुआत चरखी दादरी से करने के सुझाव दिए गए। इसके बाद निर्णय लिया गया कि सभी खापें अपने गांवों की बैठक बुलाएं और आंदोलन में

विज्ञापन

जनभागीदार बढ़ाने का काम करें। इसके अलावा प्रदर्शनकारी पहलवानों से बातचीत कर उन्हें भी कुछ सुझाव दिए जाएंगे।

रोज गार्डन में फौगाट खाप-19 की अगुवाई में पंचायत आयोजित की गई। सर्वप्रथम फौगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि रविवार को सरकार और दिल्ली पुलिस ने बेटियों के साथ जो बर्बरता की है वो पूरे राष्ट्र के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि विनेश फौगाट हमारे क्षेत्र की बेटी है जबकि दादरी जिला अब तक आंदोलन में वो सहयोग नहीं दे पाया है।

उन्होंने कहा कि रविवार को खाप पदाधिकारियों को हिरासत में लेना और बेटियों को सड़कों पर घसीटना कमजोर रणनीति का नतीजा है। कमियां खापों की भी हैं और अब इन्हें दूर कर आंदोलन को मजबूत करने का समय है।
विज्ञापन


सांगवान खाप-40 सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि रविवार की घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि सांगवान खाप आंदोलन में अपनी भागीदारी को और मजबूत करेगी। वहीं, चिड़िया खाप-5 के प्रधान राजबीर शास्त्री ने कहा कि रविवार को दिल्ली में जो बेटियों के साथ हुआ उसकी तस्वीरें देखकर खून खोल उठा। अब हमने अगर न्याय नहीं दिलाया तो देश की बेटियां कभी माफ नहीं करेंगी।

पंचायत में आंदोलन से संबंधी ये आए सुझाव

  • आंदोलन का नेतृत्व कमजोर है और उसमें अनुभवी चेहरों को शामिल किया जाए
  • कैंडल मार्च या धरने से बात नहीं बनेगी, अब सख्त कदम उठाने का समय है
  • खापों को अपनी कमियां दूर कर लोगों को आंदोलन के प्रति जागरुक करने होगा
  • सरकार के साथ जिला प्रशासन को भी एहसास कराया जाए कि रविवार को गलत किया गया
  • जंतर-मंतर छोड़कर पहलवानों को ग्राउंड में उतारा जाए ताकि उनकी अपील से लोग जुड़े


पीएम और बृजभूषण का फूंका पुतला
पंचायत का समापन कर जनसंगठनों और खापों के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री और बृजभूषण का पुतला लेकर शहर में प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर के परशुराम चौक पर पुतलों का दहन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें