फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ ने आंगनबाड़ी वर्कर्स के निलंबन आदेश की फूंकी प्रतियां

विज्ञापन
फोटो 12 सर्व कर्मचारी संघ सदस्य शहर में प्रदर्शन करते। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर्स यूनियन की हड़ताल के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ ने शहर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आंगनबाड़ी वर्कर्स को टर्मिनेट करने के आदेश पत्र की प्रतियां जलाईं। इसके बाद शहर में रोष मार्च निकालते हुए नगराधीश नरेंद्र कुमार का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई एसकेएस जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा ने की, जबकि संचालन जिला सचिव विजय लांबा ने किया। संघ ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स से प्रदर्शन शुरू किया और शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्रदेश सरकार पर तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रोष जताया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार मानी गईं मांगों को लागू करवाने की बजाय दमन के रास्ते पर उतर आई है और प्रदेश भर में वर्कर्स व हेल्पर्स को टर्मिनेशन ऑर्डर दिए जा रहे हैं, इसे किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार अगर समझती है कि वो वर्कर्स व हेल्पर्स को डराकर अपने मंसूबों में कामयाब हो जाएगी तो यह गलतफहमी है। इस अवसर पर कमलेश भैरवी, रणधीर कुंगड, सुनीता रामबास, अनिल श्योराण, बलबीर जाखड, कृष्ण भागवी, सुनील चिड़िया, सतबीर सरोहा, मास्टर जयबीर, कृष्ण उण, संजय शास्त्री, रमेश मौडी, ओमबीर कालेहर, सूरज, विक्रम साहू, प्रवीन इमलोटा, प्रताप सांगवान, कृष्ण शास्त्री, मोनिका, पूनम, सुलीन, प्रमिला, सुनीता, भतेरी, रामदेई, राजू मान, बलजीत फौगाट, ओमप्रकाश, सुशील व प्रेम अचीना आदि उपस्थित रहे।

लघु सचिवालय पहुंचकर सेवाएं समाप्त करने संबंधी आदेश पत्र की प्रतियां फूंकते कर्मचारी।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें