फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दुकानों पर जाकर लिए जाएंगे सैंपल, दस टीमें गठित

विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए बस स्टैंड पर सैंपल लेती टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में कोरोना के बढ़ते केस चिंता का विषय है। संक्रमण का दायरा फैलने से पहले पॉजिटिव केस तलाशने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब सैंपलिंग बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत शहर में सभी दुकानों पर जाकर विभाग की टीमें सैंपल लेंगी और सब्जी मंडी व बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी नियमित सैंपल लिए जाएंगे। इनमें से सब्जी मंडी, बस स्टैंड, अनाज मंडी जैसे स्थानों से तो सैंपल लेने की कवायद शुरू हो गई है जबकि दुकान-टू-दुकान जाकर सैंपल लेने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

10 दिसंबर से पहले जिले से प्रतिदिन 350 से 400 सैंपल लिए जा रहे थे। 28 दिसंबर को जिले में एक केस मिला था और उसके बाद 14 दिन में 69 संक्रमित मिल चुके हैं। इस समयावधि के अंदर महज आठ संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, जबकि 61 उपचाराधीन हैं। बढ़ती संक्रमण दर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शहर में सैंपलिंग बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत शहर के लिए अलग-अलग दस टीमें गठित कर दी गई हैं। इन टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों से सैंपल लेने की जिम्मेदारी दी है।
एहतियातन विभाग ने जो दुकान टू दुकान जाकर सैंपल लेने की योजना तैयार की है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार का कहना है कि शहर की प्रत्येक दुकान पर जाकर टीमें सैंपल लेंगी। यह कवायद दो-तीन दिन में ही शुरू कर दी जाएंगी। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस बार विभाग और प्रशासन को विशेष फोकस है। इसी कड़ी में बस स्टैंड, नई व पुरानी सब्जी मंडी समेत पुरानी व नई अनाज मंडी में सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय व अन्य सभी सरकारी कार्यालयों में भी सैंपलिंग शुरू करने की योजना है और इसके लिए जल्द टीमें गठित कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

दो सप्ताह में लिए 12305 सैंपल
कोरोना केस मिलने के बाद विभाग ने सैंपलिंग प्रक्रिया तेज कर दी है। पिछले 14 दिनों में विभाग कोरोना जांच के लिए 12305 सैंपल ले चुका है। गत 28 दिसंबर तक की बात करें तो विभाग ने 306837 सैंपल लिए थे, जबकि 10 जनवरी तक विभाग 319142 सैंपल ले चुका है। वहीं, इस समयावधि से पहले के चौदह दिनों में करीब साढ़े तीन हजार सैंपल ही लिए गए थे।
आठ दिन में सैंपल की स्थिति
तारीख सैंपल लिए
3 जनवरी 879
4 जनवरी 912
5 जनवरी 1003
6 जनवरी 1013
7 जनवरी 936
8 जनवरी 834
9 जनवरी 538
10 जनवरी 1069
कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिए अब सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी। इसके लिए दुकान टू दुकान जाकर सैंपल लिए जाएंगे। सब्जी मंडी व बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों से सैंपल लेना विभाग की टीमों ने शुरू कर दिया है। सरल केंद्र व अन्य सरकारी कार्यालयों में ही जल्द सैंपलिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. संदीप कुमार, कोविड नोडल अधिकरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें