फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: मां-बाप को घर से निकाला तो खाप करेगी कार्रवाई, गांवों में गठित की जाएंगी कमेटियां, पटाखे भी होंगे बैन

Mon, 20 Dec 2021 12:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

चरखीदादरी में सांगू धाम पर सांगवान खाप की पंचायत हुई। इसमें सामाजिक कुरीतियों पर मंथन किया गया। दो जनवरी को कितलाना टोल पर होने वाली सर्वखापीय महापंचायत की रणनीति भी बनाई। इसमें देशभर की खापें हिस्सा लेंगी। पंचायत में भारतीय कबड्डी टीम के कोच हसन सांगवान और खिलाड़ी विकास को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सांगू धाम पर आयोजित पंचायत में मौजूद लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में सांगू धाम पर रविवार को जिले की सबसे बड़ी सांगवान-40 खाप की पंचायत हुई। पंचायत में कितलाना टोल पर दो जनवरी को होने वाली महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा की गई, वहीं कई सामाजिक कुरीतियों पर मंथन किया गया।

विज्ञापन


डेढ़ घंटे तक चली पंचायत में बूढ़े मां-बाप को घर से निकालने के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए गांव स्तर पर कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही यह कमेटी डीजे और पटाखों पर पाबंदी लगाएगी। भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को खात्मा किया जाएगा। इसके लिए खाप पदाधिकारी गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। 

सांगू धाम पर दोपहर साढ़े 12 बजे पंचायत शुरू हुई। पंचायत की अध्यक्षता दादरी से निर्दलीय विधायक एवं सांगवान खाप प्रधान सोमबीर सांगवान ने की। पंचायत में वक्ताओं ने किसान आंदोलन में खापों और संगठनों की भूमिका पर मंथन करते हुए इसे सराहनीय बताया। इस दौरान भारतीय कबड्डी टीम के कोच हसन सांगवान और खिलाड़ी विकास को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


खाप प्रधान सोमबीर सांगवान ने कहा कि किसान आंदोलन में सहयोग करने वाले 800 से अधिक संगठनों और प्रबुद्ध लोगों को दो जनवरी को होने वाली महापंचायत में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महापंचायत का निमंत्रण देश की सभी खापों को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें ः खुलासा: पिता ने किया था मंदबुद्धि बेटी से दुष्कर्म, चार माह की गर्भवती होने के बाद ऐसे पकड़ा गया 
विज्ञापन


सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि किसान आंदोलन की सफलता साझे संघर्ष और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हमें सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी एकजुटता से लड़ाई लड़नी चाहिए। महापंचायत में कन्नी 22 प्रधान सूरजभान, कन्नी 13 प्रधान सूरजभान सांगवान, पूर्व सरपंच दलबीर गांधी, पूर्व सरपंच जोरावर सिंह, धर्मेंद्र आदि ने विचार रखे और डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने पंचायत में भाग लिया।

महापंचायत में लिए जाएंगे कड़े फैसले, जो देशभर में होंगे लागू : सांगवान

विधायक सोमबीर सांगवान ने बताया कि महापंचायत में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी कड़े फैसले लिए जाएंगे और ये फैसलों वहां मौजूद खापों व संगठनों की रजामंदी से लिए जाएंगे। इन फैसलों को देशभर में लागू भी करवाया जाएगा। किसान आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलन से अपने-परायों की पहचान हो गई है। अब किसानों को ये पता चल गया है कि चुनाव में उनके नुमाइंदे को जीताना ज्यादा जरुरी है, न किसी संगठन को। उन्होंने कहा कि सर्वजातीय एवं सर्वखापीय महापंचायत में ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे। 

 ये रहे पंचायत के एजेंडे

  •  नशाखोरी रोकने के लिए गांव स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
  •  भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को खात्मा किया जाएगा।
  •  आंदोलन के दौरान हुए भाईचारा बिगाड़ने के प्रयास की भरपाई की जाएगी।
  •  दो जनवरी को होने वाली महापंचायत को सफल बनाया जाएगा।
  •  अंतरराज्यीय शादी के लिए माता-पिता कह सहमति जरूरी हो।
  •  हर साल सांगवान खाप से जुड़े गांवों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें