फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बैक्ट्रोलॉजिकल टेस्ट में 4 बूस्टिंग स्टेशनों और एक आइस फैक्टरी का सैंपल फिर आया फेल

Tue, 25 Apr 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के 4 बूस्टिंग स्टेशन और एक आइस फैक्टरी से लिया गया पानी का सैंपल बैक्ट्रोलॉजिकल टेस्ट में सही नहीं पाए गए हैं। सोमवार को ही स्वास्थ्य विभाग के पास इन सैंपलों के आर्थोटोलीडाइन और बैक्ट्रोलॉजिकल टेस्ट की रिपोर्ट पहुंची है। आर्थोटोलीडाइन टेस्ट रिपोर्ट सभी सैंपलों की सही पाई गई।
विज्ञापन

इतना ही नहीं चार में से तीन बूस्टिंग स्टेशन ऐसे हैं जिनकी पंद्रह दिन पहले भी बैक्ट्रोलॉजिकल टेस्ट रिपोर्ट फेल आई थी। बैक्ट्रोलॉजिकल टेस्ट के सभी मानकों पर चार बूस्टिंग स्टेशन और एक आइस फैक्टरी का सैंपल खरा नहीं उतरना चिंताजनक बात है। डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि गत सप्ताह ही इसके लिए सैंपल लिए गए थे। सोमवार को सैंपल रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची हैं। हीरा चौक बूस्टिंग स्टेशन, रविदास नगर बूस्टिंग स्टेशन, सिविल अस्पताल बूस्टिंग स्टेशन व रोज गार्डन बूस्टिंग स्टेशन समेत चिड़िया रोड स्थित राहुल आइस फैक्टरी से लिया गया पानी के सैंपल की बैक्ट्रोलॉजिकल रिपोर्ट असंतोषजनक आई है। इस आइस फैक्टरी की पिछली बार भी टेस्ट रिपोर्ट असंतोषजनक पाई गई थी।
- आर्थोटोलीडाइन टेस्ट में इनके सैंपल हुए पास
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हीरा चौक बूस्टिंग स्टेशन, सिविल अस्पताल बूस्टिंग स्टेशन, रविदास बस्ती बूस्टिंग स्टेशन, रोज गार्डन बूस्टिंग स्टेशन और राहुल आइस फैक्टरी से लिए गए पानी के सैंपल आर्थोटोलीडाइन टेस्ट में पास पाए गए हैं। पानी के सभी सैंपलों में क्लोरिन पाई गई।
विज्ञापन

- बैक्ट्रोलॉजिकल टेस्ट में फेल आए ये सैंपल
डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि बैक्ट्रोलॉजिकल टेस्ट में हीरा चौक बूस्टिंग स्टेशन, सिविल अस्पताल बूस्टिंग स्टेशन, रोज गार्डन बूस्टिंग स्टेशन, रविदास नगर बूस्टिंग स्टेशन समेत राहुल आइस फैक्टरी के सैंपल की रिपोर्ट असंतोषजनक आई है। टेस्ट के दौरान पानी में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिले।
- अप्रैल में तीसरी बार लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने अप्रैल माह में बूस्टिंग स्टेशन और आइस फैक्टरी से तीसरी बार सैंपल लिए हैं। इससे पहले गत पांच अप्रैल को भी तीन बूस्टिंग स्टेशन के सैंपल लिए गए थे। आर्थोटोलीडाइन टेस्ट में हीरा चौक बूस्टिंग स्टेशन का सैंपल पास हुआ था जबकि रविदास बस्ती और सिविल अस्पताल बूस्टिंग स्टेशन का सैंपल फेल आया था। इसके बाद 14 अप्रैल और फिर 19 अप्रैल को सैंपल लिए गए।
- एक्सपर्ट व्यू: स्वस्थ पानी का ही करें सेवन, बीमारियों से रहेगा बचाव
सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रत्येक नागरिक स्वच्छ पानी का ही सेवन करे। इससे बीमारियों से बचाव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मानकों पर खरा न उतरने वाले पानी का सेवन करना शरीर के लिए सही नहीं है। ऐसे पानी के सेवन से मनुष्य विभिन्न बीमारियों का शिकार हो सकता है। पानी में क्लोरिन और पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें