जिले की मंडियों में बाजरा खरीद और उठान के साथ अब भुगतान प्रक्रिया ने भी जोर पकड़ा है। वीरवार दोपहर तक की स्थिति देखें तो 1.27 लाख क्विंटल बाजरा का मंडियों से उठान हो चुका है और इसमें से 75 प्रतिशत बाजरा का भुगतान किया जा चुका है। अब तक हुए भुगतान की स्थिति देखें तो 21.11 करोड़ किसानों के खातों में डाले जा चुके हैं जबकि 7 करोड़ का भुगतान अभी बकाया है।
बता दें कि जिले की अनाज मंडियों में बाजरा की सरकारी खरीद शुरू होने के बाद से अब तक 13742 किसानों ने गेटपास कटवाए हैं। इन किसानों से 3.21 लाख क्विंटल बाजरा खरीदा गया है। एजेंसी इसमें से 1.27 लाख क्विंटल बाजरा का उठान करवा चुकी है जबकि 1.93 लाख क्विंटल बाजरा अभी भी खरीद केंद्रों पर ही पड़ा है। ये बाजरा गोदाम में पहुंचने के बाद ही किसानों का भुगतान हो पाएगा।
वहीं, अब तक हुए भुगतान की स्थिति देखें तो पिछले सप्ताह 10 करोड़ रुपये किसानों के खातों में डाले गए थे जबकि इस सप्ताह 11.11 करोड़ का भुगतान किया गया है। ऐसे में अब तक किसानों के खातों में कुल 21.11 करोड़ रुपये डाले गए हैं जबकि 7 करोड़ रुपये का भुगतान अभी बकाया है। एजेंसी अधिकारियों का तर्क है जो बाजरा गोदाम तक पहुंचा है उसकी बकाया राशि का भुगतान भी जल्द ही किसानों के खातों में कर दिया जाएगा। भुगतान के अलावा अब उठान तेज करवाने भी फोकस रहेगा।
-जिले की मंडियों में बाजरा खरीद, उठान और आवक की ये है स्थिति
मंडी कुल गेटपास आवक खरीद उठान
बाढड़ा 4049 113509 82614 32613
दादरी 8924 257823 212938 93439
झोझूकलां 769 20943 17660 1596
भुगतान अनाज के गोदाम में पहुंचने के बाद ही होता है और अब तक किसानों के खातों में 21 करोड़ से अधिक की राशि डाली जा चुकी है। जल्द ही बकाया राशि का भुगतान भी कर दिया जाएगा।
-ईश्वर सिंह मोर, प्रबंधक, हैफेड