फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: 10 वर्ष से छोटे बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को नहीं मिलेगा समारोह में प्रवेश

विज्ञापन
बलिदान स्टेडियम जहां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित होगा। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। गणतंत्र दिवस समारोह कोविड गाइडलाइन के अनुसार बलिदान स्मारक स्टेडियम में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में दस साल से कम आयु के बच्चे और साठ साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को आने की अनुमति नहीं होगी। समारोह को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे। 26 जनवरी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वीरवार सुबह अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक भी ली।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि इस बार कोरोना के चलते स्टेडियम परिसर में चुनिंदा व्यक्तियों को ही बुलाया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह में उप पुलिस अधीक्षक बली सिंह परेड का नेतृत्व करेंगे। परेड में हरियाणा पुलिस, महिला पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी कैडेट्स शामिल होंगे। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। परिवहन, रोडवेज, कृषि, बागवानी, वन, स्वास्थ्य, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास आदि विभाग अपनी योजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित झांकियां निकालेंगे। इस बार प्रशासन बुजुर्ग वीरांगनाओं व पूर्व सैनिकों को उनके घर पर ही सम्मानित करेगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह व नगराधीश नरेंद्र कुमार समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। बलिदान स्मारक स्टेडियम में 24 जनवरी को सुबह नौ बजे गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग रंगोली की सजावट करेगा। नगर परिषद की ओर से मैदान की सफाई व रंग बिरंगे झंडे लगाने का कार्य होगा। जिला वन अधिकारी समारोह स्थल पर गमले तथा फूलों की सजावट करवाएंगे।
इन अधिकारियों ने बैठक में लिया भाग
बैठक में एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, नगराधीश नरेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी जेपी संभ्रवाल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र मलिक, कुलदीप फौगाट, लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सोमबीर दहिया, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक बीएस दून, नगरपरिषद सचिव प्रशांत पाराशर, सहायक शशि भारद्वाज आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें