चरखी दादरी में डीसी आफिस में घुसे प्रदर्शनकारी।
- फोटो : अमर उजाला
महंगाई और निजीकरण के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार का निजीकरण विरोध दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कर्मचारी और किसान संगठनों ने रेलवे स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
इसके बाद प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उपायुक्त उनका ज्ञापन लेने आएं। पहले नायब तहसीलदार और फिर बीडीओ व सीटीएम मौके पर पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारी सिर्फ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपे जाने की मांग को लेकर अड़ गए।
इसके बाद प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय के पास पहुंचे, जहां तैनात पुलिस कर्मियों के साथ उनकी हाथापाई हुई। इसी बीच कुछ प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय में घुस गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय के गेट के आगे धरना देकर बैठ गए। कुछ देर में उपायुक्त बाहर आए और उनसे ज्ञापन लिया। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से चले गए।