फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला एक भी कोरोना केस, 112 लोगों के लिए सैंपल

विज्ञापन
बौंद कलां में कोरोना वैक्सीन लगाते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
जिले में रविवार को कोरोना की जांच के लिए 112 लोगों के सैंपल लिए गए। लगातार दूसरे दिन रविवार को कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। जिले में कोरोना के 11 एक्टिव केेस हैं। येे सभी होम आइसोलेशन में हैं। अब तक जिले में कुल 134029 लोगों के कोरोना जांच के सैंपल लिए जा चुके हैं। अब तक 26 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह से जिले में कोरोना के नए मामले सामने पर स्वास्थ्य विभाग थोड़ा सतर्क हुआ है। विभाग ने अपनी सैंपलिंग भी बढ़ा हुई है। सरकार की ओर से भी सख्त हिदायतें जारी की गई हैं, जिसमें लोगों को मास्क का इस्तेमाल करने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। मास्क न लगाने पर लोगों के चालान भी किए जा रहे हैं, लेकिन लोगों की तरफ से भी लापरवाही सरेआम देखने मेें आ रही है।
सिविल अस्पताल से डॉ. अंकित कुमार ने बताया कि रविवार को 112 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट सोमवार तक आएगी। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय 11 एक्टिव केस हैं। यह सभी लोग होम आइसोलेेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें