फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रिंग रोड बनाने और शहर की सीमाओं में विस्तार का प्रस्ताव पास

Tue, 13 Feb 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नगर परिषद हाउस की बैठक में नगर आयुक्त डॉ. जयेंद्र छिल्लर व प्रधान बक्शीराम सैनी के समक्ष अपनी ब
विज्ञापन
चरखी दादरी। करीब साढ़े सात माह बाद मंगलवार को प्रधान बक्शीराम सैनी के कार्यालय में नगर परिषद हाउस की बैठक हुई। नगर आयुक्त एवं एडीसी डॉ. जयेंद्र छिल्लर की मौजूदगी में संपन्न हुई बैठक में शहर की सीमाओं में विस्तार करने और चारों तरफ रिंग रोड बनवाने समेत विकास की कई योजनाओं पर सहमति बनी। इन योजनाओं के धरातल पर लागू होने से जहां शहर की सुंदरता और दायरा बढ़ेगा तो वहीं आमजन की सुविधाओं में भी विस्तार होगा।
विज्ञापन

नगर परिषद हाउस की बैठक में उप-प्रधान संदीप फौगाट के अलावा ईओ अभय यादव, एक्सईएन सुमित नांदल समेत 20 पार्षद मौजूद रहे। सुबह 11:18 पर नगर आयुक्त ने बैठक शुरू करने के निर्देश दिए और शुरुआत में ही पार्षद जयसिंह लांबा और नवीन प्रजापत की प्रधान बक्शीराम सैनी से तू-तड़ाक हो गई। इसके बाद नगर आयुक्त ने मोर्चा संभालते हुए हाउस की गरिमा का ख्याल कराया और नगर परिषद की भावी विकास योजनाओं पर मंथन करने की पार्षदों से अपील की। इसके बाद 11:25 पर स्थिति सामान्य हो पाई और फिर बैठक के एजेंडों पर चर्चा की गई।
सबसे पहला एजेंडा गत बैठक की पुष्टि करने संबंधी रहा। पार्षदों ने कहा कि इससे पहले की बैठक में जो एजेंडे पास हुए हैं उन पर अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ है। दूसरा एजेंडा तीन लाख रुपये से सफाई संबंधी संसाधन खरीदने का रहा। पार्षदों ने 100 कस्सी के अलावा 100 तस्ले और 50 तीन पहिया रेहड़ी खरीदने का सुझाव दिया। इसके बाद सात अन्य एजेंडों पर मंथन किया गया जिनमें से तीन पर नियमानुसार कार्रवाई पर सहमति बनी। वहीं, दसवां एजेंडा शहरी सीमा के विस्तार का रहा। अधिकारियों ने बताया कि पिछले करीब 40 साल से शहर की सीमाएं नहीं बढ़ी हैं। इसके बाद पार्षदों ने सीमाओं के विस्तार की योजना पर सहमति जता दी। इसके अलावा शहर के चारों तरफ बाईपास निर्माण के प्रस्ताव पर भी पार्षदों ने सहमति जताई।
विज्ञापन



पार्किंग के लिए तलाशी जाएंगी छह जगह
बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पार्किंग के निर्माण पर भी मंथन किया गया। पार्षदों के सहमति देने के बाद नगर आयुक्त डॉ. जयेंद्र छिल्लर ने अधिकारियों को पार्किंग के लिए 5 से 6 उपयुक्त जगह तलाशने और इस काम में पार्षदों का सहयोग लेने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे व छह चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। वहीं, चार बस क्यू शेल्टर निर्माण पर भी पार्षदों ने सहमति जताई।


अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र बंद करने की उठी मांग, आयुक्त ने भी दिए निर्देश
बैठक में शहर में बने सभी अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र बंद करने पर भी पार्षदों ने सहमति जताई। सफाई शाखा अधिकारियों ने नगर आयुक्त को बताया कि शहर में दो अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र बंद किए जा चुके हैं और यहां सुंदरीकरण करवाने के साथ कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है। इस पर नगर आयुक्त ने जल्द अन्य कचरा संग्रहण केंद्रों को बंद करने के निर्देश दिए।

जल्द मिल सकती है सामुदायिक केंद्र की सौगात
नगर परिषद अधिकारी जल्द ही शहर में सामुदायिक केंद्र की कमी दूर करने जा रहे है। इस प्रस्ताव पर भी पार्षदों के साथ मंथन किया गया और सभी ने सहमति जाहिर की। सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए सभी वार्डाें में जगह का सर्वे किया जाएगा और इसके बाद उपयुक्त जगह का चयन किया जाएगा। वार्ड-18 से पार्षद अन्नु रानी ने बताया कि उनके वार्ड में नगर परिषद की 7800 गज जमीन है और यहां सामुदायिक केंद्र का निर्माण करवाया जा सकता है।
विज्ञापन




ये एजेंडे भी किए गए पास
- सभी वार्डाें में स्ट्रीट लाइट की कमी दूर हो।
- 48 घंटे के अंदर खराब लाइट ठीक की जाए।
- पशु डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाए।
- शहर में चल रही मीट शॉप को बाहर शिफ्ट किया जाए।
- पार्काें का सुंदरीकरण करवाया जाए।
- सड़कों व गलियों का पुनर्निर्माण करवाया जाए।
- सफाई संबंधी संसाधनों की कमी दूर की जाए।
- नगर परिषद की जगह से अतिक्रमण हटाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें