संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गांव मकड़ाना निवासी प्रियव्रत फौगाट को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रियव्रत ने आठ जून को शपथ ग्रहण कर अपना पदभार संभाला। उनके पिता सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार को ऑफिसर्स ट्रेनिंग आईएमए देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्होंने प्रियव्रत के कंधों पर फीत लगाई।
उन्होंने बताया कि वे पेशे से किसान हैं और प्रियव्रत ने रेवाड़ी के सैनिक स्कूल में सात वर्ष तक मेहनत कर एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद पुणे के खड़कवासला में तीन वर्ष तक प्रशिक्षण लिया। एक साल आईएमए देहरादून में प्रशिक्षण लेकर मराठा एलआई में कमीशन प्राप्त किया। अब उनकी पहली पोस्टिंग 14 मराठा एलआई असम में हैं। प्रियव्रत वाॅलीबाल खिलाड़ी भी हैं।
प्रियव्रत ने अपनी इसी उपलब्धि का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा पूर्व सरपंच रणसिंह पहलवान को दिया। प्रियव्रत की इस उपलब्धि पर भीम सिंह, मुंशी बलवान फौगाट, सोमबीर हवलदार, जगबीर, धर्मेंद्र डीपीई, कोच सुरेंद्र, बिजेंद्र, प्रदीप, सोमजीत, जितेंद्र सूबेदार मेजर, कृष्ण सरपंच आदि ने उसे व परिवार को बधाई दी।