विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को बाढड़ा व दादरी में दो स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाढड़ा में लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई। इस दौरान स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रमाण पत्र वितरित किए। दादरी के आंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी, अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह, एसडीएम नवीन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार, संजय छपारिया, ओमबीर महाराणा व नवीन सैनी ने अतिथि के तौर पर शिरकत की।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत कहा कि देश की बागड़ोर एक ऐसे नेता के हाथ में है, जिसने अपनी कार्यशैली से पूरी दुनिया में भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पहले जो देश भारत के लोगों को वीजा तक नहीं देते थे, आज उन्हीं देशों ने भारत के लोगों के लिए वीजा फ्री कर दिया है। सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सोच दूरगामी है और इसी सोच के साथ भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल करने का अनोखा अभियान शुरू किया गया है, जिसमें प्रत्येक देशवासी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। यात्रा का उद्देश्य है कि देश के बच्चों को शिक्षा की अच्छी व्यवस्था मिले, जरूरतमंदों को रोजगार मिले और बीमार को इलाज की अच्छी सुविधा मिले।
इस दौरान एसडीएम सुरेश कुमार, सहकारिता समिति चेयरमैन सुधीर चांदवास, पूर्व जिला पार्षद राजबाला श्योराण, सुनील इंजीनियर, प्रविंद्र मांढी, सीताराम सरपंच, बलबीर मलिक, संदीप, ओमप्रकाश, सुरेश, बलवान आर्य, प्रदीप व रामकिशन आदि उपस्थित रहे।
- दोनों कार्यक्रम में विभाग ने लगाई स्टॉल
दोनों स्थानों पर सीएससी सेंटर की स्टॉल पर परिवार पहचान पत्र में आय, नाम, गांव का नाम, आयु, आधार कार्ड नंबर आदि रिकॉर्ड ठीक करवाने के लिए आवेदनों को स्वीकार किया गया। स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग की ओर से मेडिकल कैंप भी लगाया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन में लगी एलईडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई नई-नई योजनाओं व सरकार की उपलब्धियों पर आधारित शॉर्ट फिल्में दिखाई गई।