फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दुकान से चोरी 26 मोबाइल सैट बरामद किए

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। थाना शहर दादरी पुलिस ने तिकोना पार्क से दुकान से मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में तीन नाबालिग बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस टीम द्वारा बालकों से 26 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनको सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि रिंकू निवासी गांधीनगर कॉलोनी ने थाना शहर दादरी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता दुकानदार ने बताया कि उसकी कॉलेज रोड तिकोना पार्क पर दुकान है। चार जून को दुकान बंद करके वह घर चला गया था। पांच जून सुबह पड़ोसी ने उसके पास फोन कर बताया कि दुकान का ताला टूटा हुुआ है व शटर उखाड़ रखा है। जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान में से 26 पुराने मोबाइल सैट चोरी मिले। दुकान में लगा कैमरा भी तोड़ रखा था। दुकानदार रिंकू की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना शहर दादरी में दर्ज किया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 10 जून को तीन औपचारिक बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। इन बालकों से गहनता से पूछताछ की गई। बालकों से 26 मोबाइल सैट बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच इकाई द्वारा औपचारिक बालकों को जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट में पेश किया गया जहां माननीय अदालत ने बालकों को सुधार गृह फरीदाबाद भेजने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें