फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रखने के लिए युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित कर रही पुलिस : पूजा वशिष्ठ

Fri, 29 Mar 2024 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। युवाओं को नशे से बचाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने कमर कसी हुई है। युवाओं को नशे के चंगुल में फंसने से बचाने के लिए जिला पुलिस की ओर से उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। यह बात दादरी जिला पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने शुक्रवार को आयोजित नार्को समन्वय कमेटी की बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा के युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए जिला पुलिस में तैनात एसपीओ और पुलिस अधिकारियों की खेल परिसरों, व्यायामशालाओं में ड्यूटियां लगाई गई हैं। ये खेल प्रहरी संबंधित क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए खेल से संबंधित गतिविधियां करवा रहे हैं।
एसपी ने बैठक में कहा कि पुलिस के साथ सभी विभागों को नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाने की जरूरत है। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी जिला से नशा मुक्ति को लेकर जिन नशा मुक्ति केंद्रों में लोगों को भेजा जाता है वहां सुनिश्चित किया जाएगा कि नशे से ग्रस्त व्यक्ति के लिए वहां सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। नशे के आदी लोगों को यदि सुखद माहौल मिलेगा तो वे इसकी लत से जल्द राहत पा सकेंगे।
विज्ञापन

एसपी ने जिला ड्रग कंट्रोलर को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मेडिकल स्टोर, दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें। पुलिस विभाग की ओर से भी जिला स्तर पर ड्रग काउंसलिंग टीमें बनाई हुई है जिसने गांव- गांव जाकर ड्रग से ग्रस्त व्यक्तियों की पहचान की है। एसपी ने कहा कि महीने में एक बार प्रशासन के सहयोग से ड्रग फ्री कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को भी छात्रों को जागरूक करने के लिए प्रशासन की ओर से ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।

मादक पदार्थ की बिक्री की यहां दें सूचना
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशीला पदार्थ बेच रहा है अथवा सेवन कर रहा है तो इसकी सूचना हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री मोबाइल 90508-91508 पर दें।
- बैठक में ये भी रहे मौजूद
बैठक में डीएसपी सतेंद्र कुमार, डीएसपी सुभाषचंद्र, डाॅ. सुनेना गौरव सिविल अस्पताल,ड्रग कंट्रोलर तरुण कुमार, नवल कुमार, विनोद चावला विरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें