फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कबाड़ बेचने के बहाने बुलाकर व्यक्ति को लूटा

Mon, 17 Jun 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव नीमली में निवासी तीन युवकों ने कबाड़ बेचने के बहाने एक व्यक्ति को गांव के सुनसान क्षेत्र में बुलाकर 8,000 रुपये लूट लिए। अब पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झज्जर के गांव जहाजगढ़ निवासी भूपेंद्र ने बताया कि वह कबाड़ खरीदने का काम करता है। वह दैनिक कार्य की तरह रविवार को गांव रूड़ियावास में कबाड़ खरीदने गया था। गांव में फेरी के दौरान उसे गली में एक बाइक सवार युवक मिला। उसने कहा कि वह नीमली का निवासी है और अभी घर तोड़ा हुआ है। इसमें काफी लोहे का सामान निकला है। वह उसे बेचना चाहता है।
यह बता सुनकर वह कबाड़ खरीदने के लिए उसके पीछे चल दिया। भूपेंद्र ने बताया कि जब वो नीमली के पास एक निर्जन क्षेत्र में पहुंचे तो उक्त युवक ने अपनी रोक दी। उसने कहा कि यहीं पर उसका मकान है और उसे अंदर बुलाने लगा। जब उसने मना किया तो वहां से दो अन्य लड़के भी आ गए। तीनों ने मिलकर उसकी जेब से 8,000 रुपये व फोन निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से बाइक लेकर चले गऐ। भूपेंद्र ने बताया कि वहां एक मुर्गा फार्म पर जाकर किसी व्यक्ति के फोन से डायल 112 को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें