फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई जाने के लिए अब दादरी रेलवे स्टेशन से यात्री पकड़ सकेंगे बांद्रा की सीधी ट्रेन

विज्ञापन
चरखी दादरी रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला वासियों को मुंबई जाने के लिए अब बांद्रा की ट्रेन पकड़ने के लिए भिवानी या रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे ने भिवानी-बांद्रा ट्रेन के चरखी दादरी और कोसली रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने की स्वीकृति दे दी है। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि उनके पास इस संबंध में विभागीय सूचना नहीं आई है, लेकिन जल्द ही ट्रेन का ठहराव शुरू होने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार एक-दो दिन में उनके पास इस संबंध में लिखित आदेश पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

भिवानी-बांद्रा ट्रेन का करीब दो साल पहले दादरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव होता था, लेकिन किन्हीं कारणों से ठहराव बंद हो गया था। इसके चलते मुंबई की तरफ सफर करने वाले यात्रियों को भिवानी या रेवाड़ी स्टेशन पर जाकर यह ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। अब जो रेलवे की ओर से नए आदेश जारी हुए हैं, उसके तहत इस ट्रेन का ठहराव दोबारा से दादरी रेलवे स्टेशन पर होगा। ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार को ही बांद्रा से भिवानी और भिवानी से बांद्रा जाने के लिए गुजरेगी। दादरी स्टेशन पर आते और जाते समय ट्रेन का ठहराव महज दो मिनट का होगा।
यह रहेगा ट्रेन का टाइम टेबल -
गाड़ी संख्या 09007 बुधवार को बांद्रा स्टेशन से चलती है और शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर चरखी दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन भिवानी के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09008 शुक्रवार दोपहर तीन बजे भिवानी से चलकर दोपहर तीन बजकर 21 मिनट पर चरखी दादरी स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इन ट्रेन के ठहराव की भी जल्द मिल सकती है अनुमति -
इसके अलावा गरीब रथ ट्रेन, अजमेर-अमृतसर ट्रेन व अजमेर-हिसार ट्रेन का दादरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव को जल्द स्वीकृति मिल सकती है। स्टेशन मास्टर अभिनंदन कुमार ने बताया कि इन ट्रेनों के दादरी में ठहराव के लिए करीब तीन महीने पहले रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा जा चुका है और जल्द ही इनका ठहराव शुरू होने की उम्मीद है। इन ट्रेनों के ठहराव से चंडीगढ़, अमृतसर व अजमेर जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
वर्जन::
अभी हमारे पास भिवानी-बांद्रा ट्रेन के ठहराव के लिए कोई लिखित आदेश नहीं आए हैं। जल्द ही इस संबंध में हमें लिखित आदेश मिल जाएंगे। ट्रेन का दादरी स्टेशन पर ठहराव होने से यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

- अभिनंदन कुुमार, स्टेशन मास्टर, चरखी दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें