भारतीय पहलवान विनेश फोगट के ओलिंपिक मुकाबले से अयोग्य घोषित होने पर उनके चाचा महावीर फोगट ने कहा कि मेरे पास कहने को कुछ नहीं है। पूरे देश को गोल्ड की उम्मीद थी। कहा कि नियम तो हैं लेकिन अगर कोई पहलवान 50-100 ग्राम ज्यादा वजन का है तो उसे खेलने की अनुमति दी जाती है। मैं देश के लोगों से कहूंगा कि निराश न हों, एक दिन वो जरूर मेडल लाएगी। मैं उसे अगले ओलंपिक के लिए तैयार करूंगा।
विनेश आप भारत का गौरव हैं आप हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं आपने अपनी शानदार खेल प्रतिभा से ओलंपिक में भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। आज का फैसला हर भारतीय के लिए बेहद ही दु:खद है हरियाणा समेत पूरा भारत आपके साथ खड़ा है।आपने सभी चुनौतियों का डट कर सामना किया है।हमें अपनी बेटी पर पूर्ण विश्वास है कि आप हर बाधाओं को पार कर हमेशा भारत का मान बढ़ाती रहेंगी।