फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत : हर घर से बच्चों का राजकीय स्कूल में होगा दाखिला

विज्ञापन
गांव डूडीवाला- किशनपुरा में आयोजित पंचायत में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव डूडीवाला- किशनपुरा में सोमवार को पंचायत आयोजित की गई। इसमें राजकीय स्कूल में सौ प्रतिशत बच्चों का दाखिला करवाने का निर्णय लिया। पंचायत में पहुंचे चीफ को-ऑर्डिनेटर एफएसआईडीसी सुनील कुमार ने अपनी तरफ से सहयोग का वादा किया।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने कहा कि गांव में जल्द ही महिला कॉलेज की भी स्थापना के प्रयास किए जाएंगे। गांव के स्कूल में किसी भी प्रकार की असुविधा विद्यार्थियों व शिक्षकों को नहीं होने दी जाएगी। पंचायत में मास्टर अनूप शर्मा ने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए बुजुर्गों व युवाओं की कमेटी बनाई जाएगी, जो स्कूल की देखरेख करेगी। स्कूल में किसी प्रकार के अनुशासन व पढ़ाई से संबंधित शिकायतों का समाधान करना कमेटी की जिम्मेदारी होगी। स्कूल में अध्यापकों की कमी को गांव के सहयोग से पूरा किया जाएगा
हनुमान शर्मा नेे कहा कि स्कूल का कक्षा नौवीं से 12 वीं का यह पहला शैक्षिक सत्र है। ऐसे में स्कूल में शत प्रतिशत दाखिला सुनिश्चित करने पर फोकस करना चाहिए। गांव के प्रत्येक बच्चे का नामांकन सरकारी स्कूल में हो। बैठक में सुरेश, महावीर, रमेश, दयाकिशन, कृष्ण, रत्न, सत्यनारायण, उमेद, हुकमचंद, रामपाल, रामबिलास, इंद्राज ,राजपाल, बलवान, रामफल, धर्मवीर, करण सिंह राजेंद्र, पूर्व सरपंच राजकुमार, पवन, कश्मीर, संतलाल, श्रीसोमनाथ जनकल्याण समिति प्रधान राजकमल,उपप्रधान मुकेश ,सदस्य मास्टर राजेश, सुरेंद्र, भागीरथ, महेश, सोनू, हरिओम , राकेश, संदीप, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें