फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 9037 एकड़ में बाजरे की जगह बोई अन्य फस्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मेरा पानी-मेरी विरासत योजना में बाजरे की जगह अन्य फसल की खेती करने में जिले ने निर्धारित लक्ष्य से 39 प्रतिशत ज्यादा प्राप्त किया है। सरकार की ओर से जिले को इस बार 6500 एकड़ में बाजरा की जगह दालें या तिलहन बोने का लक्ष्य था। विभाग के प्रयासों से इस बार निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा 9037 एकड़ में बाजरा की बिजाई नहीं हुई है। वहीं विभाग की धान की जगह अन्य खेती के लिए मिले लक्ष्य में इतनी सफलता नहीं मिली पाई। जिले में 16 प्रतिशत जमीन ही धान की कम खेती हो पाई है।
विज्ञापन

सरकार ने पानी की बचत करने के लिए धान व बाजरा की जगह दूसरी फसल बोने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि देने की योजना चलाई हुई है। इस योजना को मेरा पानी-मेरी विरासत नाम दिया गया है। धान की फसल बदलने पर सात हजार व बाजरा को दूसरी फसल से बदलने पर चार हजार रुपये प्रति एकड़ दिए जाएंगे। बाजरे की जगह दूसरी खेती करवाने में विभाग ने 139 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। विभाग के प्रयासों से इस बार निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा 9037 एकड़ में बाजरा की बिजाई नहीं हुई है। धान में इतनी सफलता इस बार जिले को नहीं मिल पाई है। धान में 16 प्रतिशत जमीन ही कम हो पाई है। सरकार ने 6680 एकड़ धान का एरिया कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया था और इसकी एवज में 1075 एकड़ ही अभी दूसरी फसल से विस्थापित हो पाया है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल और मेरा पानी मेरी विरासत योजना के लिए 31 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे। इस पोर्टल पर अब किसानों का पंजीकरण बंद कर दिया गया है।
सरकार की ओर से जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मेरा पानी-मेरी विरासत योजना शुुरू की गई। योजना के तहत धान व बाजरे के जगह दूसरी फसल की खेती करने पर किसान को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। विभाग ने बाजरे की जगह दूसरी खेती करवाने में लक्ष्य से 39 प्रतिशत ज्यादा हासिल किया है। धान के खेती छोड़कर दूसरी खेती करने के लिए भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बलवंत सहारण, उपनिदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें