फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन के नीचे आने से डेढ़ साल की बच्ची ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रावलधी में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की स्कूली वैन (टाटा मैजिक) के नीचे आने से मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने बच्ची के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों कौ सौंप दिया। मृतक बच्ची की मां के बयान पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी चालक हादसे के बाद घटनास्थल पर वैन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में रावलधी निवासी राजपति ने बताया कि वह अपने मायके में रहती है। बुधवार दोपहर करीब 1 बजकर 18 मिनट पर उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी खुशी घर के बाहर निकली थी। उसी दौरान वो वहां से गुजर रही एक स्कूली वैन के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि आरोपी चालक और सहायक मौके से फरार हो गए। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राकेश ने बताया कि मृतक बच्ची की मां के बयान पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ 279 व 304-ए के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें