डीएसपी से मिलने पहुंची मृतक कर्मचारी की पत्नी व अन्य।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। छह माह पूर्व करंट से कर्मचारी की हुई मौत के मामले की गृहमंत्री के निर्देश पर अब जांच शुरू हो गई है। इसे लेकर मृतक की पत्नी को डीएसपी कार्यालय में बुलाया गया। पिछले दिनो गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष महिला ने शिकायत की थी।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति प्रदेश अध्यक्ष जगबीर घसौला ने बताया कि बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारी कृष्ण कुमार की छठ माह पूर्व करंट लगने से मौत हो गई थी। मौत के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी स्थानीय पुलिस की ओर से उचित कार्यवाही नहीं करने पर महिला ने गृहमंत्री के समक्ष शिकायत की थी। गृहमंत्री ने जांच के आदेश पुलिस जिला मुख्यालय को दिए। अब इसकी जांच डीएसपी कर रहे हैं। मृतक की पत्नी राजबाला देवी के बयान कलमबंद किए गए हैं। इस मौके पर योगेंद्र कुमार, रणबीर फौजी घिकाड़ा, रविंद्र कुमार व हार्दिक सांगवान मौजूद रहे।