फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 सितंबर को 15 जगह रोड जाम करेंगे किसान, दुकानदार, आढ़ती करेंगी बाजार बंद

विज्ञापन
फोटो 09 बाबा स्वामी दयाल धाम में सर्वखाप, सर्वसंगठन, सभी एसोसिएशन व 36 बिरादरी की महापंचायत के दौरान - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न किसान संगठनों, व्यापारिक संगठनों, खाप पंचायतों व अन्य संगठनों ने भी कमर कस ली है। 27 को जिलेभर में 15 जगह रोड जाम कर सभी नेशनल व स्टेट हाइवे को बंद किया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को बाबा स्वामी दयाल धाम में हुई सर्व खाप, सर्व संगठन, सभी एसोसिएशन व 36 बिरादरी की महापंचायत में लिया गया है।
विज्ञापन

महापंचायत में व्यापारी नेताओं ने भी बाजार बंद करने का आश्वासन दिया है तो आढ़तियों ने मंडी बंद करने की बात कही है। वक्ताओं ने कहा कि केवल आपातकालीन सेवाओं स्वास्थ्य सेवाएं, दवा दुकानों, एंबुलेंस, दमकल को ही छूट रहेगी। बाकी सभी सरकारी, निजी कार्य सुबह छह से शाम चार बजे तक बंद रखे जाएंगे।
शुक्रवार को महापंचायत में 27 सितंबर के बंद को लेकर ड्यूटी लगाई। महापंचायत की अध्यक्षता प्रधान बलवंत सिंह ने की, जबकि संचालक खाप फोगाट-19 के सचिव सुरेश फौगाट ने किया। महापंचायत का मुख्य एजेंडा भारत बंद रहा। पंचायत के अध्यक्ष बलवंत सिंह फोगाट ने सभी खाप पंचायतों, सभी संगठनों, सभी व्यापार मंडलों व सभी एमसी, बार एसोसिएशन दादरी, क्रेशर यूनियन चरखी दादरी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, रविदास सभा, वाल्मीकि सभा, कबीर सभा, ब्राह्मण सभा, पंजाबी सभा, हरियाणा रोडवेज दादरी, आशा वर्कर, पीटीआई यूनियन, भगत सिंह सेना, ऑटो मार्केट, हरियाणा कर्मचारी संगठन, अन्नदाता किसान यूनियन व अन्य सभी किसान संगठनों आदि की दादरी को बंद करने के लिए अलग-अलग जगह ड्यूटी निर्धारित की। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को सुबह छह से शाम चार बजे तक पूर्णतया बंद रहेगा। इसमें सभी शैक्षणिक संस्थाएं, दुकानें, सभी प्रकार की मंडियां में हर तरह से आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

खाप फोगाट-19 के सचिव सुरेश फौगाट ने बताया कि भारत बंद के दौरान केवल मेडिकल सर्विस, दवाइयों की दुकानें, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड व अन्य अति संवेदनशील व संवेदनशील कामों को छूट दी जाएगी है अन्यथा किसी भी प्रकार का पर्सनल या सरकारी आवागमन बंद रहेगा। कोई भी सरकारी या गैर सरकारी मीटिंग नहीं होंगी। महापंचायत में सर्व जातीय फोगाट खाप-19, सांगवान खाप-40, श्योराण खाप-25, सतगामा खाप, चिड़िया पचगामा खाप, पंवार खाप व दादरी नगर व्यापार मंडल, सब्जी मंडी एसोसिएशन, अनाज मंडी एसोसिएशन, किसान संगठन, बाल्मीकि सभा, कबीर सभा, रविदास सभा, ब्राह्मण सभा, पंजाबी सभा व अन्य 36 बिरादरी लोगों ने हिस्सा लेकर पूर्ण बंद का आश्वासन दिया। महापंचायत में राज कुमार, रणधीर, रिंपी फौगाट, विनोद, शमशेर प्रवक्ता फौगाट खाप, बबलू श्योराण वाइस चेयरमैन नगर परिषद, विरेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद विरेंद्र पप्पू, रोडवेज सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान कृष्ण कुमार, आशा वर्कर्स प्रधान कमलेश भैरवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यहां-यहां रहेगा जाम
- अटेल
- बिरही
- कितलाना टोल प्लाजा
- मेहड़ा
- झोझू कलां
- आदमपुर दाढी
- लोहारू चौक
- इमलोटा
- मोरवाला
- बाढड़ा चौक
- क्रांति चौक
- गांव सांवड
- सांजरवास
कोट्स
27 के बंद को सफल बनाने के लिए कितलाना टोल, अटेला, बिरही, मेहड़ा, झोझू कलां, आदमपुर दाढ़ी, लोहारू चौक पर हम जाम लगाएंगे।
-नर सिंह डीपीई, सांगवान खाप
-----
बाजाद बंद किए जाएंगे और इमलोटा, मोरवाला में रोड जाम करेंगे। जाम को पूरी तरह सफल बनाया जाएगा।
-ओमप्रकाश, प्रधान सतगामा खाप
------
हम बाढड़ा चौक और क्रांति चौक पर जाम लगाकर भारत बंद को पूरी तरह सफल बनाएंगे। सरकार को हमारी जायज मांग माननी चाहिए।
-बिजेंद्र बेरला, प्रधान श्योराण खाप
27 सितंबर को सुबह नौ से देर शाम आठ बजे तक रोडवेज कर्मचारी वर्क सस्पेंड कर हड़ताल करेंगे। बसें नहीं चलाई जाएंगी।
-रणवीर गहलोत, जिला प्रधान, रोडवेज संघ
शहर में 5000 दुकानें है। भारत बंद के दौरान सभी दुकानदारों से इसको बंद की अपील की जाएगी। लाजपत चौक पर एकत्रित होकर धरना दिया जाएगा।
-रवींद्र गुप्ता, प्रधान नगर व्यापार मंडल
भारत बंद के लिए सभी दुकानों पर जाकर दुकानदारों बंद की अपील करेंगे। शांतिप्रिय तरीके से बंद किया जाएगा।
-जयभगवान मस्ताना, प्रधान हरियाणा व्यापार मंडल
27 सितंबर को भारत बंद के तहत काठमंडी को पूरी तरह बंद किया जाएगा। सभी दुकानों को बंद कर लाजपत राय चौक पर धरना दिया जाएगा।
-राज कुमार जांगड़ा, प्रधान काठमंडी एसोसिएशन
सब्जी मंडी की सभी दुकानों को 27 सितंबर को प्रधान करवाया जाएगा। दुकानदारों से अपील कर भारत बंद को सफल बनाया जाएगा।
-नितिन जांघू, प्रधान सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें