फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा : 200 किमी दूरी पर परीक्षा केंद्र बनाने से आवेदकों में रोष

विज्ञापन
फोटो - 22 दूर जिलों में परीक्षा केंद्र बनाने पर रोष प्रकट करते आवेदक। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा। उपमंडल के सैकड़ों आवेदकों ने शुक्र्रवार को जुई रोड पर एचएसएससी की ओर से पुलिस उपनिरीक्षक पद की लिखित परीक्षा के लिए 200 किलोमीटर दूरी पर परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर कड़ा रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

कस्बे के जुई रोड पर प्रेरक एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद मांढ़ी की अगुवाई में एकत्रित पुलिस उपनिरीक्षक पद के आवेदकों ने बताया कि प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार युवा विरोधी निर्णय ले रही है। इससे खास कर बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। विपक्ष में रहते हुए भाजपा-जजपा ने युवाओं से वायदा किया था कि उनके गृह जिले में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, लेकिन अब उनको दूर दराज जिलों के परीक्षा केंद्रों में भेजनेे से आर्थिक व मानसिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। दूर परीक्षा केंद्र बनाकर युवा बेरोजगारों खासकर युवतियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार को सभी लड़कियों के उनके गृह जिलों में ही परीक्षा केंद्र बनाने चाहिए। इस मौके पर सक्षम संघ अध्यक्ष जितेंद्र डांडमा, मास्टर सतीश कुमार, राहुल, विकास, अमित कुमार, धीरज कुमार, प्रदीप कुमार, मोहित कुमार, रीन, जतिन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें