फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अब राजकीय स्कूलों में दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी भी देंगे प्री बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में बैठकर पढ़ाई करते विद्यार्थी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के राजकीय स्कूलों में दसवीं और बारहवीं कक्षा का बोर्ड परिणाम सुधारने की योजना शिक्षा विभाग ने तैयार कर ली है। इसके तहत अब नई पहल करते हुए दोनों कक्षाओं की प्री बोर्ड परीक्षा करवाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बताया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे प्रतिभा के धनी हैं और उन्हें केवल मार्गदर्शन की जरूरत है। उपायुक्त मनदीप कौर ने भी हाल ही में बैठक लेकर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से भी दसवीं व बारहवीं के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में सुधार करने के लिए उचित कदम उठाने को कहा गया है।
कृष्णा फौगाट ने बताया कि परीक्षा परिणाम में सुधार की दिशा में कदम उठाते हुए प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित करवाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा दो बार आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


- पहली 15 दिसंबर को तो दूसरी 15 जनवरी को होगी परीक्षा
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहली प्री बोर्ड परीक्षा 15 दिसंबर से आरंभ होगी और दूसरी प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 जनवरी से किया जाएगा। इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला स्तर पर चुनी हुई सक्षम कोर टीम द्वारा बोर्ड की ओर से निर्धारित सिलेबस एवं ब्लू प्रिंट के अनुसार प्रश्नपत्र तैयार करवा लिए गए हैं।
- स्कूलों के साथ साझा की डेटशीट
जिला शिक्षा विभाग ने परीक्षा के लिए डेटशीट बनवाकर सभी उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के साथ साझा कर दी गई है। सभी अध्यापकों को उसी दिन उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करके परिणाम अवसर पोर्टल पर चढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के अनुपात में दो-दो अंक प्रत्येक विषय में सीसीए के द्वारा वार्षिक परीक्षा परिणाम में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें