फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मूक-बधिर व्यक्ति भी 24 घंटे दर्ज करा सकेंगे डायल 112 पर शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार ने डायल 112 को लेकर एक नई पहल कर दी है। अब कोई भी मूक एवं बधिर नागरिक भी डायल 112 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके लिए विशेष तौर पर साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की तैनाती की गई है, जो 24 घंटे सेवाएं देंगे। उपायुक्त प्रीती ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने मूक-बधिर लोगों को न्याय दिलाने के लिए अनूठी पहल करते हुए हरियाणा डायल 112 की टीम ने साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट नियुक्त किए हैं। ये विशेषज्ञ शिफ्ट वाइज 24 घंटे डायल 112 पर उपलब्ध रहेंगे। वीडियो कॉल और मैसेजिंग के माध्यम से ऐसे दिव्यांग अपने साथ हुए अपराध की जानकारी दे सकेंगे।
मूक-बधिर लोगों के लिए पंचकूला स्थित राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र में वीडियो कॉल और मैसेजिंग एप सुविधा से लैस एक विशेष प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। संकट के समय पर मूक और बधिर व्यक्ति या तो खुद डायल 112 पर संपर्क साध सकता है या फिर संबंधित क्षेत्र की पुलिस की मदद से अपनी बात कह सकता है। इससे सुनने और बोलने में असमर्थ भी अपनी बात यहां रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें