फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पाले से नुकसान की भरपाई के लिए किसानों ने मांगा मुआवजा

Sat, 21 Jan 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव काकड़ौली हुक्मी बस स्टैंड पर मुआवजे की मांग को लेकर धरना देते किसान। संवाद
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बे के गांव काकड़ौली हुकमी में पाले से खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गांव के बस स्टैंड पर सांकेतिक धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो सोमवार को कई गांवों के पैदल मार्च निकाल एसडीएम को ज्ञापन देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि मौसम की मार से फसलें बर्बाद होने से उनको काफी नुकसान हुआ और सरकार को इसकी क्षतिपूर्ति करनी चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सीताराम, रमेश, आनंद, देवरत, दिनेश कुमार, सुखलाल सिंह, भूप सिंह, रामनिवास, तेजवीर, लीला व अशोक ने बताया कि गांव में करीब तीन हजार एकड़ में सरसों की फसल खड़ी है। गेहूं का भी काफी रकबा है। पाले की मार से फसलें खराब हो चुकी हैं। सरकार को स्पेशल गिरदावरी करवाकर जल्द मुआवजा देना चाहिए।
किसान बोले: महंगे भाव में खरीदे थे खाद-बीज, हुआ काफी नुकसान
- गांव में करीब करीब तीन हजार एकड़ में सरसों की फसल खड़ी है जो पाले की शिकार हो गई है। इसलिए किसान मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठने को मजबूर हुए।
सीताराम, किसान
- किसानों ने महंगे भाव के खाद- बीज खरीदे थे। अब फसलों में पाले की मार के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। अधिकतर फसलें खराब हो गई हैं। सरकार को मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन

आनंद वालिया, किसान
- पाले की मार से किसानों की सफल खराब हो गई है। गांव में करीब तीन हजार एकड़ में सरसों की बिजाई कर रखी है जो पाले की मार से खराब हो गई है। प्रदेश सरकार को स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन

रणवीर, किसान
- पाले की मार से खराब हुई फसल की स्पेशल गिरदावरी करवा कर मुआवजा देना चाहिए। सरसों की फसल में ज्यादा नुकसान हुआ है। सब्जी की खेती भी खराब हो गई है।
देवराज, किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें