फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : आठ बूथ संवेदनशील तो 14 हैं अति संवेदनशील

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन अब 19 जून को होने वाले मतदान की तैयारियों में जुट गया है। प्रशासन की ओर से संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों को चिह्नित कर लिया गया है और उसी मुताबिक पुलिस विभाग की ओर से वहां पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएंगे। इस बार शहर में आठ बूथ संवेदनशील तो 14 बूथ अति संवेदनशील हैं। ऐसे में इन 22 बूथों पर मतदान के दिन जिला प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन

दादरी नगर परिषद चुनाव की बात करें तो वार्ड-7 से महिला पार्षद सुमन निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं जबकि बाकी 20 पार्षदों के चुनाव के लिए 67 प्रत्याशी मैदान में हैं। पार्षद की हौड़ में वार्ड-11 से सर्वाधिक छह नामांकन हुए हैं। इसके अलावा चेयरमैन की दौड़ में 11 प्रत्याशी हैं। शहर के 42635 मतदाता 19 जून को 45 बूथों पर शहरी सरकार का चुनाव करेंगे। इसके मद्देनजर प्रशासन के साथ पुलिस विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। अधिकारियों के अनुसार संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा प्रबंध कड़े किए जाएंगे। शहर के चार वार्डों में आठ बूथ संवेदनशील हैं जबकि सात वार्डों में 14 बूथ अति संवेदनशील हैं। सामान्य बूथ पर दो से तीन पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे जबकि संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर पुलिसकर्मियों की संख्या पांच से सात रह सकती है। मतदान को लेकर पुलिस विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और जल्द ही पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी जाएगी। वहीं, एसडीएम अनिल यादव की निगरानी में प्रशासन प्रत्याशियों के प्रचार समेत आदर्श आचार संहित पर भी निगरानी रख रहा है।
वर्ष 2016 के निकाय चुनाव की बात करें तो मतदान के दिन कुछ बूथों पर ही छुटपुट घटनाएं हुई थीं और ज्यादातर बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक ढंग से हुआ था। इस बार भी जिला प्रशासन का फोकस है कि मतदान में किसी प्रकार का कोई व्यवधान न आए और चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो।
विज्ञापन

- इन वार्डों में हैं संवेदनशील बूथ
वार्ड-तीन में बूथ संख्या 6 व 7, वार्ड-9 में बूथ संख्या 19 व 20, वार्ड-14 में बूथ संख्या 30 व 31 और वार्ड-21 में बूथ संख्या 44 और 45 संवेदनशील हैं। यहां 4 से 5 पुलिसकर्मियों की तैनात संभव है।
- ये है 14 अति संवेदनशील बूथ
वार्ड-7 में बूथ संख्या 15 व 16, वार्ड-11 में बूथ संख्या 24 व 25, वार्ड-12 में बूथ संख्या 26 व 27, वार्ड-17 में बूथ संख्या 36 व 37, वार्ड-18 में बूथ संख्या 38 व 39, वार्ड-19 में बूथ संख्या 40 व 41 और वार्ड-20 में बूथ संख्या 42 व 43 अति संवेदनशील बूथ हैं। यहां छह से सात पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे।
- तीन वार्डों में नहीं भवन, दूसरे वार्ड के बूथों पर लोग करेंगे मतदान
तीन वार्ड ऐसे हैं जहां मतदान बूथ के लिए भवन उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते इन वार्डों के लोग साथ लगते वार्ड के पोलिंग बूथ पर पहुंचकर 19 जून को मतदान करेंगे। इनमें वार्ड-9, 12 और 21 शामिल हैं।
- 500 से अधिक पुलिसकर्मी देंगे चुनावी ड्यूटी
पुलिस विभाग ने निकाय चुनाव के मद्देनजर कमर कस ली है। इस चुनाव में करीब 500 पुलिसकर्मी ड्यूटी देंगे। शहर में 45 बूथ हैं, जिन पर 42635 मतदाता वोट डालकर अपनी शहरी सरकार का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें