फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए किसान 17 जून तक जमा करवाएं जरूरी दस्तावेज : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कृषि विभाग द्वारा किसानों से 27 मई तक खरीफ मशीनीकरण योजना वर्ष 2022 23 के तहत विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों को अनुदान प्राप्त करने के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसके अंतर्गत जिले के 149 किसानों ने विभिन्न प्रकार के मशीनों के लिए आवेदन किया। यह जानकारी उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा सभी पात्र किसानों के आवेदनों को स्वीकृत कर लिया गया है। किसान 17 जून तक अपने सभी जरूरी दस्तावेज कृषि विभाग के कार्यालय में जमा करवा दें, ताकि उनकी पात्रता की जांच की जा सके। दस्तावेजों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की पासबुक, मेरी फसल मेरा ब्योरा, परिवार पहचान पत्र, ट्रैक्टर की वैध आरसी, जाति प्रमाण पत्र यदि लागू है तो। इसके अलावा जमीन की स्वामित्व संबंधी पटवारी की रिपोर्ट तथा कृषि यंत्र को पिछले 5 सालों में अनुदान पे न लेने संबंधित स्वयं घोषणा पत्र भी देना होगा।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. बलवंत सहारन ने बताया कि किसान अपने सभी दस्तावेज सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में या दादरी के खंड कृषि अधिकारी, लोहारू रोड पेट्रोल पंप के सामने कार्यालय में भी जमा करवा सकते हैं। जरूरी दस्तावेज जमा करवाने की अंतिम तिथि 17 जून रहेगी। इसके पश्चात दस्तावेजों की वेरिफिकेशन का कार्य किया जाएगा और पात्र किसानों को मशीन खरीदने के लिए परमिट जारी किए जाएंगे। परमिट प्राप्त करने के उपरांत किसान कृषि विभाग द्वारा स्वीकृत यंत्र निर्माता/डीलर से अपना कृषि यंत्र खरीद सकते हैं। जिसके भौतिक सत्यापन के उपरांत अनुदान राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें